कभी पैसे-पैसे को मोहताज था ये अभिनेता; Akshay Kumar ने उतारी थी इज्जत, आज इंडस्ट्री का सुपरस्टार 'वो' अभिनेता जिसके पास घर का किराया भरने तक के पैसे नहीं थे।
एक साल तक उस एक्टर के पास काम नहीं था।
आखिर कौन है ये एक्टर जिसे अक्षय कुमार ने एक बार सभी के सामने डांट लगा दी थी, जिससे इस एक्टर को लगा कि उसकी बेइज्जती हो गई।
चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।
‘मनोरंजन जगत में हर किसी के अपने संघर्ष और रास्ते होते हैं।
अपने सपनों को साकार करना इतना आसान नहीं है।
लेकिन आज हम उस अभिनेता की बात करेंगे जिसने कामयाबी पाने के लिए हर एक प्रयास किया।
बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद आज वो स्टार काफी कामयाब है।
हालांकि एक वक्त था जब वो एक साल के लिए बेरोजगार रहा था।
उसके पास किराया भरने तक के पैसे नहीं थे।
एक बार भरी महफिल में बॉलीवुड एक्टर ने उसकी बेइज्जती कर दी थी।
आखिर कौन है ये अभिनेता जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं, चलिए आपको बताते हैं।
हम बात कर रहे हैं जाने-माने एक्टर मनीष पॉल की, जो करीब एक बार एक साल तक बेरोजगार रहे थे और किराया भरने तक का पैसा नहीं था।
एक इंटरन्यू में बात करते हुए मनीष ने उस वक्त का जिक्र किया है।
उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी संयुक्ता ने उन्हें उनकी मुश्किल घड़ी में काफी सहारा दिया।
मनीष ने कहा- ‘जब मैं संघर्ष कर रहा था, संयुक्ता ने मेरा साथ दिया।’ रेडियो जॉकी से किया करियर शुरू मनीष ने आगे इंटरव्यू में कहा- ‘मुझे साल 2006 में एक नौकरी मिली जिसमें मैंने रेडियो जॉकी के तौर पर काम किया।
इसके बाद मैंने संयुक्ता से कहा, ‘चलो शादी करते हैं!’ हमारी बिग फैट पंजाबी-बंगाली शादी हुई।
मेरे साथ शादी करने के बाद संयुक्ता ने एक टीचर की नौकरी करना शुरू किया।
मैं बीच-बीच में एंकरिंग असाइनमेंट्स किया करता था।
उस वक्त हमें एक दूसरे के साथ बहुत कम समय मिलता था लेकिन फिर भी मेरी पत्नी ने कभी शिकायत नहीं की।’ 2008 में मनीष के पास कोई काम नहीं!
मनीष ने अपने संघर्ष की कहानी बताते हुए कहा कि ‘साल 2008 में मैं बेरोजगार था और घर चलाने के तो दूर की बात मेरे पास किराए के पैसे भी नहीं थे।
लेकिन संयुक्ता ने फिर भी सब कुछ संभाल लिया।
वो मुझे अक्सर कहा करती थी कि आप प्लीज धीरज रखो, आपको जल्द ही बहुत बड़ा मौका मिलेगा।
मनीष ने कहा कि इसके एक साल बाद जाकर मुझे मौक मिला।
मैंने एक टीवी सीरियल में काम किया।
इसके बाद धीरे-धीरे चीजें सुधरने लगीं।
मैंने रिएलिटी शो और अवार्ड्स नाइट होस्ट करना शुरू कर दिया।’ आपको बता दें साल 2011 में मनीष और सयुंक्ता की एक बेटी हुई।
इसके बाद साल 2016 में उनका बेटा हुआ।
मनीष ने इस इंटरव्यू में अपनी फैमिली पर बात की।
उन्होंने कहा कि आज मैं अपने परिवार के लिए टाइम निकाल सकता हूं।
अक्षय कुमार ने लगा दी थी डांट एक मजेदार किस्सा का जिक्र करते हुए मनीष पॉल ने कहा कि एक बार अक्षय कुमार ने उनपर चिल्ला दिया था।
मनीष ने कहा कि एक अवार्ड फंक्शन पर उन्होंने अक्षय कुमार के एक्टिंग के टिप्स मांगे थे, जिसके बाद सीरियस होकर अक्षय ने उन्हें चुप रहने को कह दिया था।
मनीष ने कहा ‘इसके बाद मेरे पसीने छूटने लगे।
उस वक्त मेरी मां भी पहली बार मेरा काम देखने आई थीं।
मैं बहुत शर्मिंदगी महसूस कर रहा था कि मेरी सबके सामने बेइज्जती हो गई है।’
Article Advertisement
Entertainment
कभी पैसे-पैसे को मोहताज था ये अभिनेता; Akshay Kumar ने उतारी थी इज्जत, आज इंडस्ट्री का सुपरस्टार
कभी पैसे-पैसे को मोहताज था ये अभिनेता; Akshay Kumar ने उतारी थी इज्जत, आज इंडस्ट्री का सुपरस्टार 'वो' अभिनेता जिसके पास घर का किराया भरने तक के पैसे नहीं थे। एक साल तक उस एक्टर के पास काम नहीं था। आखिर कौन है ये एक्टर जिसे अक्षय कुमार ने एक बार सभी के सामने डांट लगा दी थी, जिससे इस एक्टर को लगा कि उ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
नानी की The Paradise ने पहले हफ्ते में मचाया धमाल, 150 करोड़ के पार कमाई; आलोचनाओं पर अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी

Entertainment
Nani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खास

Entertainment
OTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीज

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
