बिहार में अडानी ग्रुप की धांसू एंट्री, 1600 करोड़ रुपये इंवेस्ट, लोगों को मिलेंगी नौकरियां अडानी ग्रुप बिहार में धांसू एंट्री मारेगा।
इसे लेकर गौतम अडानी ने राज्य में 1600 करोड़ रुपये इंवेस्ट करने का ऐलान किया।
इससे राज्य सरकार के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी फायदा होगा।
भारत के बड़े उद्योगपति गौतम अडानी की अगुवाई वाला अडानी ग्रुप बिहार में धांसू एंट्री करेगा।
अडानी ग्रुप के तहत अंबुजा सीमेंट लिमिटेड (ACL) की ओर से नवादा जिले के वारिसलीगंज में करीब 1600 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
इसके तहत 6 एमटीपीए की सीमेंट मिश्रण (ग्राइंडिंग) यूनिट लगेगी।
इसे लेकर गौतम अडानी ने शनिवार को घोषणा की।
गौतम अडानी के निवेश से न सिर्फ सरकार का राजस्व बढ़ेगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
जहां अंबुजा सीमेंट की इस यूनिट से राज्य सरकार के खजाने में हर साल करीब 250 करोड़ रुपये का राजस्व आएगा तो वहीं 250 से प्रत्यक्ष और 1000 अप्रत्यक्ष रोजगार भी मिलेंगे।
इसे लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अडानी ग्रुप का निवेश यह दर्शाता है कि राज्य सरकार राज्य की विकास क्षमता और लोगों के लिए सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
पहले चरण में 1,100 करोड़ होगा निवेश बिहार के नवादा में तीन चरणों में प्रोजेक्ट को पूरा जा किया जाएगा।
पहले चरण में 1,100 करोड़ रुपये खर्च होगा, जिसे साल 2025 के दिसंबर तक पूरा किया जाएगा।
इसे लेकर अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक प्रणव अडानी का कहना है कि राज्य सरकार के विकास कार्यक्रम और ग्रुप के ग्रोथ प्लान के तहत यह निवेश हो रहा है।
सरकार भी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर दे रही है।
फैक्ट्री लगने से क्षेत्रों का होगा विकास नवादा में सीमेंट फैक्ट्री लगने से आसपास के क्षेत्रों में भी विकास होगा और कई तरह कार्य शुरू किए जा सकते हैं।
इस फैक्ट्री में स्थायी नौकरियां भी मिलेंगी।
साथ ही मजदूरों को काम करने के लिए दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा।
बिहार में अंजूबा सीमेंट का उत्पादन होना बड़ी बात है।
Article Advertisement
Jobs
बिहार में अडानी ग्रुप की धांसू एंट्री, 1600 करोड़ रुपये इंवेस्ट, लोगों को मिलेंगी नौकरियां
बिहार में अडानी ग्रुप की धांसू एंट्री, 1600 करोड़ रुपये इंवेस्ट, लोगों को मिलेंगी नौकरियां अडानी ग्रुप बिहार में धांसू एंट्री मारेगा। इसे लेकर गौतम अडानी ने राज्य में 1600 करोड़ रुपये इंवेस्ट करने का ऐलान किया। इससे राज्य सरकार के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी फायदा होगा। भारत के बड़े उद्योगपति गौतम

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Jobs
बिहार में 32,388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC ने TRE-4 का विज्ञापन जारी किया

Jobs
12वीं पास के लिए भी सरकारी नौकरी का मौका: CPCB में 51 Vacancy, ₹1.71 लाख तक Salary; आज रात बंद होगा आवेदन

Jobs
10वीं पास के लिए India Post में 23,757 पदों पर भर्ती: आज से आवेदन शुरू, बिना लिखित परीक्षा ऐसे बनेगी Merit List

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
