अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटींआदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैंभगवान बिरसा मुंडा: वह महानायक, जिसने जल-जंगल-जमीन और आदिवासी स्वाभिमान के लिए अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दीछठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवानछठ महापर्व पर ललन सिंह ने दी शुभकामनाएं, तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना; कहा- बिदुपुर पुल नीतीश कुमार की सोच का परिणामपश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शनअखिलेश यादव पर ओवैसी का तीखा हमला, बोले- हमारी डोर अल्लाह के हाथ में, आपकी डोर बीजेपी के पासछठ गीतों के विरोध पर बोले तेजस्वी यादव, कहा- नफरत और तकरार खत्म हो, एक-दूसरे की संस्कृति का करें सम्मान
Bihar

छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Article Advertisement

पटना। लोकगायिका और अभिनेत्री अक्षरा सिंह छठ महापर्व को लेकर पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ तैयारियों में जुटी हैं। खरना के अवसर पर उन्होंने बताया कि सुबह गंगा किनारे जाकर गंगाजल लाईं और इसके बाद पूरे परिवार के साथ मिलकर छठ का प्रसाद बनाने की तैयारी शुरू की।

Article Advertisement

अक्षरा सिंह ने कहा, "आज खरना का दिन है। हम छठ के दूसरे दिन में प्रवेश कर चुके हैं। आज सुबह मैं गंगा किनारे गई, वहां से गंगाजल लाई और पूरे परिवार के साथ मिलकर प्रसाद बनाने में जुट गई।"

उन्होंने छठ पर्व से अपने भावनात्मक जुड़ाव को साझा करते हुए कहा कि उनके जीवन में छठ पूजा का बहुत महत्व है। इस पर्व को लेकर परिवार के सभी सदस्य मिलकर तैयारियां करते हैं और साथ में प्रसाद ग्रहण करते हैं।

अक्षरा सिंह ने बताया कि खरना का प्रसाद तैयार होने के बाद परिवार के सभी लोग मिलकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही अगले दिन शाम को होने वाले अर्घ्य की तैयारियां भी की जाएंगी।

छठ महापर्व के मौके पर अक्षरा सिंह की यह बात इस पर्व से जुड़े पारिवारिक अपनत्व, परंपरा और आस्था को दर्शाती है। बिहार में छठ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि परिवार और समाज को एक सूत्र में जोड़ने वाला महत्वपूर्ण लोकपर्व भी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

सोनिया गांधी की किताब को लेकर पेंगुइन विवाद पर पहली प्रतिक्रिया, बोलीं- सरकार की आलोचना से प्रकाशक असहज था

35 views

#2

किशनगंज में दीपावली और काली पूजा को लेकर सुरक्षा सख्त, 259 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात

30 views

#3

सोनिया गांधी के लोकतंत्र संबंधी बयान पर अर्जुन राम मेघवाल का पलटवार, बोले- बहस से सरकार ने नहीं रोका

26 views

#4

सोनिया गांधी के लेख पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस की सत्ता में वापसी अब संभव नहीं

24 views

#5

खड़गे की दिवाली-ईद टिप्पणी पर संजय सरावगी का हमला, बोले- कांग्रेस कर रही तुष्टीकरण की राजनीति

22 views

#6

कटिहार में महादलित बस्ती में जिला पदाधिकारी ने मनाई दिवाली, मिठाइयां और दीप बांटकर साझा की खुशियां

22 views

Most Read