पटना। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की दिवाली और ईद से जुड़ी टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति और तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी हिंदुओं की धार्मिक आस्था का सम्मान करने में विफल रही है।
खड़गे की दिवाली-ईद टिप्पणी पर संजय सरावगी का हमला, बोले- कांग्रेस कर रही तुष्टीकरण की राजनीति

Article Advertisement
Article Advertisement
X पर @AHindinews की पोस्ट देखें
संजय सरावगी ने कहा कि वोट बैंक के लालच में कांग्रेस इस हद तक आगे बढ़ गई है कि सनातन धर्म के प्रमुख पर्व दिवाली में भी तुष्टीकरण की राजनीति तलाश रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के बयान हिंदुओं के प्रति पार्टी की सोच को उजागर करते हैं।
खड़गे के बयान को बताया आस्था का अपमान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिवाली को 'खुशियों की ईद' कहने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य भूल नहीं, बल्कि हिंदू समाज की आस्था को ठेस पहुंचाने वाला बयान है।
सरावगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस गांधी परिवार के इशारे पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या पार्टी के नेता दूसरे धर्मों के त्योहारों को दिवाली के नाम से संबोधित करने का साहस दिखा सकते हैं?
कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप
संजय सरावगी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति लंबे समय से वोट बैंक और तुष्टीकरण के इर्द-गिर्द घूमती रही है। उन्होंने पार्टी से धार्मिक त्योहारों और आस्थाओं के प्रति समान सम्मान दिखाने की मांग की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
तेजस्वी यादव ने बिहारवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- मिलकर देश की तरक्की में योगदान दें

Bihar
आरटीआई सूचना देने में लापरवाही पर ग्रामीण कार्य विभाग मधुबनी को फटकार, प्रथम अपीलीय प्राधिकार ने कहा- उदासीनता दर्शाता है कृत्य

Bihar
दीपावली-छठ पर सभी जिलों में QRT, 16,000 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती; मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

India
संघ की 100 साल की यात्रा स्वयंसेवकों के योगदान का परिणाम: मोहन भागवत

Seemanchal
कटिहार में महादलित बस्ती में जिला पदाधिकारी ने मनाई दिवाली, मिठाइयां और दीप बांटकर साझा की खुशियां
Trending News
बिहार शिक्षा विभाग में 35 करोड़ रुपये के कथित वेतन घोटाले का खुलासा, 7,202 मामलों में हुई अतिरिक्त निकासी
27 views
#2सोनिया गांधी की किताब को लेकर पेंगुइन विवाद पर पहली प्रतिक्रिया, बोलीं- सरकार की आलोचना से प्रकाशक असहज था
25 views
#3सोनिया गांधी के लेख पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस की सत्ता में वापसी अब संभव नहीं
22 views
#4अयोध्या दीपोत्सव 2026: CM योगी बोले- 2017 में शुरू हुआ दीपोत्सव आज बना अयोध्या की पहचान, लोकतंत्र में वोट की ताकत से बदली तस्वीर
21 views
#5सोनिया गांधी के लोकतंत्र संबंधी बयान पर अर्जुन राम मेघवाल का पलटवार, बोले- बहस से सरकार ने नहीं रोका
19 views
#6किशनगंज में दीपावली और काली पूजा को लेकर सुरक्षा सख्त, 259 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात
19 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15219 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8228 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6778 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6028 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5671 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5265 views
