अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
किशनगंज में दीपावली और काली पूजा को लेकर सुरक्षा सख्त, 259 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनातदीपावली-छठ पर सभी जिलों में QRT, 16,000 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती; मुख्यमंत्री ने की समीक्षासोनिया गांधी के लेख पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस की सत्ता में वापसी अब संभव नहींफरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तारसुवेंदु अधिकारी बोले- बंगाल से उगाही, कट-मनी और तुष्टीकरण की राजनीति को उखाड़ फेंकेंगेआग से तबाह दुकानदारों की मदद के लिए आगे आए सरकार: महबूबा मुफ्तीसिक्किम में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे राजनाथ सिंह, सैनिकों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना कीअनंत सिंह की बेटी की शादी में नीतीश कुमार और लालू यादव को भी न्योता, बोले- शादी में सत्ता पक्ष-विपक्ष नहीं होताबस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्यमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़े बिहारसोनिया गांधी की किताब को लेकर पेंगुइन विवाद पर पहली प्रतिक्रिया, बोलीं- सरकार की आलोचना से प्रकाशक असहज था
Bihar

दीपावली-छठ पर सभी जिलों में QRT, 16,000 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती; मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने दीपावली, काली पूजा एवं छठ महापर्व को लेकर समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

दीपावली-छठ पर सभी जिलों में QRT, 16,000 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती; मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

Article Advertisement

पटना, 06 नवम्बर 2026: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आगामी दीपावली, काली पूजा एवं छठ महापर्व के मद्देनजर राज्य में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर बड़ी संख्या में बिहार के लोग दूसरे राज्यों एवं विदेशों से अपने घर लौटते हैं, इसलिए सभी जिलों में प्रशासन एवं पुलिस पूरी सतर्कता और तत्परता से काम करें।

Article Advertisement

पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रीता वर्मा ने बताया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए 16,000 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों, 1,500 PTC, होमगार्ड एवं रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी जिलों में क्विक रिस्पांस टीम (QRT) गठित कर उन्हें पूरी तरह सक्रिय एवं अलर्ट रखा जाए। रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों के आसपास चौबीसों घंटे गश्त हो और किसी भी अप्रिय घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, सार्वजनिक स्थलों एवं छठ घाटों पर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाए और जिलाधिकारी स्वयं इसकी नियमित मॉनिटरिंग करें।

छठ घाटों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्थानीय स्वयंसेवकों को व्यवस्थाओं में शामिल करने और गांवों के छठ घाटों पर स्थानीय तैराकों को उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्युत सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहीं भी नंगे तार का उपयोग नहीं किया जाए।

भ्रामक एवं फर्जी खबरों पर त्वरित कार्रवाई के लिए प्रत्येक स्तर पर क्विक रिस्पांस टीम बनाने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खबर सही होने पर तत्काल कार्रवाई की जाए और गलत होने पर उसका शीघ्र खंडन हो, इसके लिए अधिकतम चार घंटे के भीतर प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कायाकल्प अभियान के तहत योजनाओं की संख्या दोगुनी कर दी गई है और कोई भी गांव विकास कार्यों से वंचित न रहे। उन्होंने बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त सभी ग्रामीण सड़कों की मरम्मती शीघ्र कराने, सक्षम एवं संपन्न लोगों से 125 यूनिट बिजली सब्सिडी का लाभ स्वेच्छा से छोड़ने की अपील का प्रचार-प्रसार कराने तथा दलित/महादलित टोलों में जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के जाकर पर्व मनाने की बात कही।

औद्योगिक विकास के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक प्रत्येक माह उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे। जमीन अधिग्रहण में विलम्ब न करने और 'एक जिला, एक उत्पाद' (ODOP) योजना पर कार्य करने का भी निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 नवंबर के बाद वे विभिन्न जिलों का भ्रमण करेंगे और 16 नवंबर के बाद योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा की जाएगी।

बैठक में मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रीता वर्मा सहित वरीय अधिकारी उपस्थित थे, जबकि सभी प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

स्रोत: मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार की प्रेस विज्ञप्ति, 6 नवंबर 2026

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

बिहार शिक्षा विभाग में 35 करोड़ रुपये के कथित वेतन घोटाले का खुलासा, 7,202 मामलों में हुई अतिरिक्त निकासी

26 views

#2

सोनिया गांधी की किताब को लेकर पेंगुइन विवाद पर पहली प्रतिक्रिया, बोलीं- सरकार की आलोचना से प्रकाशक असहज था

21 views

#3

सोनिया गांधी के लेख पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस की सत्ता में वापसी अब संभव नहीं

21 views

#4

अयोध्या दीपोत्सव 2026: CM योगी बोले- 2017 में शुरू हुआ दीपोत्सव आज बना अयोध्या की पहचान, लोकतंत्र में वोट की ताकत से बदली तस्वीर

20 views

#5

सोनिया गांधी के लोकतंत्र संबंधी बयान पर अर्जुन राम मेघवाल का पलटवार, बोले- बहस से सरकार ने नहीं रोका

19 views

#6

किशनगंज में दीपावली और काली पूजा को लेकर सुरक्षा सख्त, 259 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात

19 views

Most Read