अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

भारतीय टीम कोरोना जांच में नेगेटिव, अभ्यास शुरू किया

सिडनी, 15 नवंबर (भाषा) भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ कोरोना वायरस जांच में नेगेटिव पाये गए और खिलाड़ियों ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के लिये शनिवार को अभ्यास शुरू कर दिया । हाल ही में यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेने वाले हार्दिक पंड्या, पृथ्वी साव और मोहम्मद सिराज समेत कई क्रिकेटरों ने अ

भारतीय टीम कोरोना जांच में नेगेटिव, अभ्यास शुरू किया

Article Advertisement

सिडनी, 15 नवंबर (भाषा) भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ कोरोना वायरस जांच में नेगेटिव पाये गए और खिलाड़ियों ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के लिये शनिवार को अभ्यास शुरू कर दिया । हाल ही में यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेने वाले हार्दिक पंड्या, पृथ्वी साव और मोहम्मद सिराज समेत कई क्रिकेटरों ने अभ्यास सत्र में भाग लिया ।

Article Advertisement

बीसीसीआई ने ट्विटर पर खिलाड़ियों के आउटडोर अभ्यास और जिम सत्र की तस्वीरें डाली । स्पिनर कुलदीप यादव, तेज गेंदबाज उमेश यादव, हरफनमौला रविंद्र जडेजा, शारदुल ठाकुर और चेतेश्वर पुजारा अभ्यास करते देखे गए । तस्वीरों में तेज गेंदबाज टी नटराजन और दीपक चाहर भी नजर आ रहे हैं । भारतीय टीम इस समय 14 दिन के पृथकवास पर है और पहली कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई है । लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी स्पिनर कुलदीप के साथ तस्वीर ट्विटर पर डाली । उन्होंने लिखा ,‘‘ अपने भाई कुलदीप के साथ भारतीय टीम में वापसी । टीम इंडिया अभ्यास करते हुए हैशटैग कुलचा ।’’ भारतीय टीम 27 नवंबर से तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्ट मैच खेलेगी ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read