अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

अमित शाह अगले महीने बिहार के दौरे पर आएंगे वि

अमित शाह अगले महीने बिहार के दौरे पर आएंग पटना, 29 अगस्त (भाषा) बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता से बाहर होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने राज्य के अपने पहले दौरे पर आएंगे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प

अमित शाह अगले महीने बिहार के दौरे पर आएंगे वि

Article Advertisement

अमित शाह अगले महीने बिहार के दौरे पर आएंग पटना, 29 अगस्त (भाषा) बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता से बाहर होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने राज्य के अपने पहले दौरे पर आएंगे।

Article Advertisement

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले शाह 23-24 सितंबर को बिहार के सीमांचल क्षेत्र का दौरा करेंगे, जो एक मुस्लिम बहुल इलाका है और पड़ोसी देश बांग्लादेश के करीब है। भाजपा नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “माननीय गृह मंत्री अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत पूर्णिया और किशनगंज जिलों का दौरा करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के कार्यक्रम के अलावा उनकी जनसभाएं भी निर्धारित हैं।” पिछले महीने भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ने वाली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “भाजपा के सत्ता से बाहर होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहली बिहार यात्रा के लिए चुनी गई जगह से परिलक्षित होता है कि पार्टी की राजनीति सांप्रदायिक तनाव पर टिकी हुई है। हालांकि, इससे उसे कोई फायदा नहीं होने वाला है।” जदयू ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वामदलों के साथ मिलकर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाई है। पार्टी नेता कुशवाहा ने कहा कि बिहार में सांप्रदायिकता को भुनाने की भाजपा की योजना उसी तरह से नाकाम हो जाएगी, जैसे पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में हुई थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read