अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Sports

भारतीय फुटबॉल टीम एएफसी अंडर-23 एशियाई कप क्वालीफायर में दूसरे स्थान पर

भारतीय फुटबॉल टीम एएफसी अंडर-23 एशियाई कप क्वालीफायर में दूसरे स्थान पर फुजैरा (यूएई), 31 अक्टूबर (भाषा) गोलकीपर धीरज सिंह के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने ग्रुप ई के मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में किर्गिस्तान को 4-2 से हराकर दूसरा स्थान हासिल किया जो एएफसी अंडर-23 एशियाई फुटबॉल क्वालीफायर में टी

भारतीय फुटबॉल टीम एएफसी अंडर-23 एशियाई कप क्वालीफायर में दूसरे स्थान पर

Article Advertisement

भारतीय फुटबॉल टीम एएफसी अंडर-23 एशियाई कप क्वालीफायर में दूसरे स्थान पर फुजैरा (यूएई), 31 अक्टूबर (भाषा) गोलकीपर धीरज सिंह के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने ग्रुप ई के मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में किर्गिस्तान को 4-2 से हराकर दूसरा स्थान हासिल किया जो एएफसी अंडर-23 एशियाई फुटबॉल क्वालीफायर में टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। नियमित समय के बाद मुकाबला गोल रहित बराबर रहा था। मैच के ड्रॉ रहने के बाद दोनों टीमों के ग्रुप में चार अंक रहे और साथ ही गोल अंतर भी समान (शून्य) था। दोनों टीमों ने सभी मैचों में समान दो गोल दागे। ग्रुप ई में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम का फैसला करने के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसे भारत ने 4-2 से जीता। इससे पहले यूएई ने ओमान को 2-0 से हराया और ग्रुप ई में शीर्ष पर रहा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष टीम और सभी ग्रुपों से दूसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ चार टीमेंअगले साल होने वाली प्रतिष्ठित महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारत पहली बार एएफसी अंडर-23 एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करेगा या नहीं अब यह जानने के लिए अन्य ग्रुप के मैचों के खत्म होने का इंतजार करना पड़ेगा। पेनल्टी शूटआउट में धीरज ने विरोधी टीम के खिलाड़ियों के दो शॉट रोके जबकि भारत की ओर से राहुल केपी, रोहित दानु, सुरेश सिंह और रहीम अली ने गोल दागे। इससे पहले मैच की शुरुआत में भारत ने पांचवें मिनट में पहला मूव बनाया लेकिन अपुइया का लंबी दूरी से मारा गया शॉट किर्गिस्तान के डिफेंस को मुश्किल में नहीं डाल पाया। दो मिनट बाद राहुल ने बाएं छोर से मूव बनाया। राहुल ने कुमारबाई उलु को पछाड़ा लेकिन आदिलेत कानिबेकोव ने संकट टाल दिया। तीन मिनट बाद किर्गिस्तान के फारवर्ड अलिगुलोव मकसत के प्रयास को नरेंदर ने नाकाम किया और फिर तापेव तेमिर बोलोत के मूव को भी विफल किया। विक्रम का प्रयास 21वें मिनट में लक्ष्य से दूर रहा जबकि चार मिनट बाद उनके पास पर अमरजीत भी गोल करने में नाकाम रहे। मध्यांतर से पहले दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। दूसरे हाफ में किर्गिस्तान ने तेज शुरुआत की। मकसत के पास टीम को बढ़त दिलाने का मौका था लेकिन उनका शॉट गोल से दूर रहा। भारत ने एक घंटा पूरा होने पर हैंडबॉल के लिए पेनल्टी की मांग की लेकिन मालदीव के रैफरी मोहम्मद जाविज ने इस मांग को कोई तवज्जो नहीं दी। भारत को सात मिनट बाद गोल करने का सर्वश्रेष्ठ मौका मिला। दीपक तंगरी ने गोलमुख के समीप बाइसिकिल किक लगाई लेकिन सतर्क गोलकीपर तोकोतेइव इर्झान ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया। दोनों टीमों ने इसके बाद कई मूव बनाए लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read