अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Sports

अफगानिस्तान के पैरालंपिक खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया : आईपीसी

अफगानिस्तान के पैरालंपिक खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया : आईपीसी तोक्यो, 26 अगस्त (भाषा) अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (आईपीसी) ने बताया कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां से दो पैरा खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है लेकिन उसने उनके ठिकाने के बारे में जानकारी नहीं दी।

अफगानिस्तान के पैरालंपिक खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया : आईपीसी

Article Advertisement

अफगानिस्तान के पैरालंपिक खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया : आईपीसी तोक्यो, 26 अगस्त (भाषा) अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (आईपीसी) ने बताया कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां से दो पैरा खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है लेकिन उसने उनके ठिकाने के बारे में जानकारी नहीं दी। इन खिलाड़ियों को तोक्यो पैरालंपिक खेलों से बाहर होने के लिये मजबूर होना पड़ा था। ताइक्वांडो के दो खिलाड़ियों जाकिया खुदादादी और हुसैन रसोली को तोक्यो पैरालंपिक खेलों में अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करना था लेकिन तालिबान के कब्जे के बाद वे अपने देश में ही फंस गये। आईपीसी प्रवक्ता क्रेगे स्पेन्स से जब इन खिलाड़ियों और उनके खेलों में भाग लेने की संभावना के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति नहीं बदली है। हमने एकता प्रदर्शित करने के लिये उद्घाटन समारोह में (अफगानिस्तान का) ध्वज फहराया। दोनों खिलाड़ी अब अफगानिस्तान से बाहर है। उन्हें बाहर निकाल दिया गया है। हम जानते हैं कि वे कहां हैं।’’ अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को खेलों से हटना पड़ा क्योंकि देश पर तालिबान के कब्जे के बाद राजधानी काबुल से सभी उड़ानें रद्द कर दी गयी थी। स्पेन्स ने कहा, ‘‘हमारी प्राथमिकता अभी उनके खेल में भाग लेने पर नहीं बल्कि उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा पर है तथा हम इसे सुनिश्चित करने के लिये संबंधित व्यक्तियों के साथ काम कर रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण उनकी सुरक्षा है और वे सुरक्षित हैं। ’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read