अफगानिस्तान का टी20 विश्व कप में खेलना मुश्किल : पेन मेलबर्न, 10 सितंबर (भाषा) आस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन का मानना है कि अफगानिस्तान का अगले महीने टी20 विश्व कप में भाग लेना मुश्किल लग रहा है क्योंकि तालिबान द्वारा महिला क्रिकेट पर प्रतिबंध लगाये जाने से अन्य देश उसके खिलाफ खेलने से इन्कार कर सकते हैं।
Sports
अफगानिस्तान का टी20 विश्व कप में खेलना मुश्किल : पेन
अफगानिस्तान का टी20 विश्व कप में खेलना मुश्किल : पेन मेलबर्न, 10 सितंबर (भाषा) आस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन का मानना है कि अफगानिस्तान का अगले महीने टी20 विश्व कप में भाग लेना मुश्किल लग रहा है क्योंकि तालिबान द्वारा महिला क्रिकेट पर प्रतिबंध लगाये जाने से अन्य देश उसके खिलाफ खेलने से इन्कार

Article Advertisement
Article Advertisement
तालिबान ने अंतरिम सरकार गठित करने के तुरंत बाद महिलाओं पर क्रिकेट या अन्य किसी भी खेल में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया।
इससे अफगानिस्तान की पुरुष टीम का टेस्ट दर्जा भी खतरे में पड़ गया है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों के अनुसार सभी टेस्ट खेलने वाले देशों की महिला टीमें होना आवश्यक है।
पेन ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के उस फैसले का समर्थन किया जिसमें गुरुवार को पुष्टि की गयी थी कि तालिबान के आदेश के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ 27 नवंबर से शुरू होने वाला एकमात्र टेस्ट मैच रद्द कर दिया गया है।
पेन ने एसईएन रेडियो से कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हम उन देशों से जुड़ना चाहते हैं जिनके फैसले अपनी आधी आबादी को ही ध्यान में रखकर लिये जाते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यदि टीमें उसके (अफगानिस्तान) खिलाफ खेलने से इन्कार कर देती हैं तो उसके लिये यह (टी20 विश्व कप में भाग लेना) असंभव होगा और सरकारें उन्हें हमारी सीमाओं में घुसने की अनुमति नहीं दे रही हैं।’’ पेन ने कहा, ‘‘कैसे इस तरह की टीम को आईसीसी प्रतियोगिता में खेलने की अनुमति दी जा सकती है।
ऐसा बहुत मुश्किल है।’’
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
