BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंग
World

दो महीने बाद पर्यटकों के लिये खुला ताजमहल

Published: 17/6/2021, 7:13:17 am705 viewsSeemanchal Live

दो महीने बाद पर्यटकों के लिये खुला ताजमहल आगरा, 16 जून (भाषा) कोविड-19 महामारी के चलते करीब दो महीने बंद रहने के बाद बुधवार को ताजमहल फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। ब्राजील की 40 वर्षीय महिला ताजमहल में दाखिल होने वाले शुरुआती पर्यटकों में से एक रहीं। मेलिसा डल्ला रोसा ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा

दो महीने बाद पर्यटकों के लिये खुला ताजमहल
दो महीने बाद पर्यटकों के लिये खुला ताजमहल आगरा, 16 जून (भाषा) कोविड-19 महामारी के चलते करीब दो महीने बंद रहने के बाद बुधवार को ताजमहल फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। ब्राजील की 40 वर्षीय महिला ताजमहल में दाखिल होने वाले शुरुआती पर्यटकों में से एक रहीं। मेलिसा डल्ला रोसा ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि 'सूर्योदय के दौरान ताजमहल का दीदार करना उनके लिये एक विशेष क्षण रहा और वह इस अद्भुत स्थल पर पूरी तरह अकेली थीं।' भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण ने केन्द्र द्वारा संरक्षित स्मारकों, स्थलों और संग्रहालयों को बुधवार से खोलने की घोषणा की थी। हालांकि आगरा प्रशासन ने एक बार में ताजमहल में 650 लोगों के जाने की सीमा तय की थी। अधिकारियों ने बताया कि पहले दिन दो विदेशी पर्यटकों समेत लगभग 1,919 लोगों ने स्मारक के दीदार किये। 221 लोगों ने आगरा के किले, 75 ने फतेहपुर सीकरी और 151 ने सिंकदरा में अकबर के मकबरे के दीदार किये। मेलिसा नौ सप्ताह के योग टूर पर भारत आई थीं कि इसी दौरान लॉकडाउन की घोषणा हो गई। उन्होंने कहा, 'मैं आगरा की यात्रा के लिये कल लखनऊ से यहां आई थी। मुझे पता था कि महामारी के चलते स्मारक बंद हैं। लेकिन स्थानीय लोगों से पता चला कि ताजमहल बुधवार को खुल जाएगा। लिहाजा मैंने टिकट बुक करा लिया।' मेलिसा ने कहा, 'दोपहर तक मैंने टिकट बुक कराया और आज तड़के यहां आ गई। मैं ताजमहल में प्रवेश करने वाली पहली पर्यटक थी। यह अद्भुत अनुभव रहा। इस अवसर के लिये भारत का शुक्रिया। ' लखनऊ से आए एक भारतीय दंपति ने भी कहा कि यह शानदार अनुभव था क्योंकि यहां कुछ ही पर्यटक थे। आमिर ने कहा, 'मैं कई बार ताजमहल देख चुका हूं लेकिन आज की यात्रा यादगार है। मैंने ऑनलाइन टिकट बुक कराए और ताज महल के दीदार करने चला आया।'

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read