अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Seemanchal

अभिषद की बैठक में 46एजेंडों पर प्रस्ताव पारित

अभिषद की बैठक में 46एजेंडों पर प्रस्ताव पारित सोमवार को पीयू की अभिषद की बैठक कुलपति प्रो राजेश सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में सदस्यों ने 47एजेंडा पर वृहत रुप से चर्चा परिचर्चा क े बाद सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। कुलपति श्री सिंह ने पूर्णिया विश्वविद्यालय की लगभग डेढ़ वर्ष से अधिक क

अभिषद की बैठक में 46एजेंडों पर प्रस्ताव पारित

Article Advertisement

अभिषद की बैठक में 46एजेंडों पर प्रस्ताव पारित सोमवार को पीयू की अभिषद की बैठक कुलपति प्रो राजेश सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में सदस्यों ने 47एजेंडा पर वृहत रुप से चर्चा परिचर्चा क े बाद सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। कुलपति श्री सिंह ने पूर्णिया विश्वविद्यालय की लगभग डेढ़ वर्ष से अधिक की अवधि में प्राप्त उपलब्धियों पर विस्तार रुप से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरुप बनाने के लिए वे कटिबद्ध हैं। प्रो सिंह ने कहा कि देश के अव्वल विश्वविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ,बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, कोलकाता विश्वविद्यालय में सैकड़ों कोर्स संचालित किये जाते हैं। जबकि बिहार के विश्वविद्यालय में 25-30 कोर्स ही चलते हैं। प्रो सिंह ने पूर्णिया विश्वविद्यालय में पचास नये कोर्स शुरू करने के लिए सरकार एवं राजभवन को अपना प्रस्ताव भेजा है। जिसमें कई कोर्स कीमान्यता प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने इस पर भी बल दिया कि उनके छात्र आधुनिक बाजारवादी व्यवस्था में अच्छी से अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकें इसी उद्देश्य से पूर्णिया विश्वविद्यालय नये कोर्स प्रारम्भ करने के लिए प्रतिबद्ध है। अभिषद के मुख्य एजेंडा में विश्वविद्यालय के आधारभूत संरचना, नये पाठ्यक्रम की शुरुआत, विभिन्न महाविद्यालयों में प्रारम्भ किये गये नये संकाय एवं विषयों का अनुमोदन ,महाविद्यालय में नैक से मान्यता प्राप्त करने की दिशा में पहल,विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित तीन अध्ययन पीठ रामधारी सिंह दिनकर, फणीश्वरनाथ रेणु ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय में निदेशक ,शोधकर्ता एवं कार्यालय, कर्मचारियों की नियुक्ति महत्वपूर्ण एजेंडा थे जिसका अनुमोदन अभिषद ने सर्वसम्मति से क र दिया। प्रतिकुलपति की अध्यक्षता में कमेटी गठित अभिषद में पीयू के अधीन आनेवाले शिक्षकों के पदोन्नति पर विचार विमर्श किया गया जिसे सर्वसम्मति से प्रतिकुलपति डा. राजनाथ यादव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठन पर सहमति दी गयी। ये कमेटी बीएनएमयू से प्राप्त प्रोन्नति संचिका एवं पदोन्नति से वंचित शिक्षकों के पदोन्नति पर विचार करेंगी। महत्वपूर्ण एजेंडा को अभिषद ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया कि विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यो को प्रत्येक माह के सातवीं तारीख को सभी छात्रों की उपस्थिति एवं सभी शिक्षकों ने एक माह में जितनावर्ग संचालन किया है उसका पीपीटी विश्वविद्यालय को भेजना अनिवार्य होगा। साथ ही इसे महाविद्यालय के बेवसाइट पर भी अपलोड करना अनिवार्यता होगी। इस क्रिया को प्राचार्यों द्वारा पालन नहीं करने के विरुद्ध सख्त कार्रवाई क े लिए निर्देश लिया गया। उन्होंने बताया कि स्नाताकेत्तर वर्ग के संचालन, उपस्थिति एवं पीपीटी की जिम्मेदारी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष की होगी। कुलसचिव ग्रुप कैप्टन मो. याकूब ने बारी बारी से सभी 47एजेंडा को अभिषद के सदस्यों के बीच रखा और विचार विमर्श के बाद उसे पारित कर दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष छात्र कल्याण पदाधिकारी प्रो पवन कुमार झा ने की। मौके पर प्रो केके सिंह, प्रो एमपी सिंह, अशोक बादल, बुलंद अख्तर हासमी, कौशल्या जायसवाल के अलावे कुलानुशासक प्रो डीके झा, प्राचार्या डॉ दीपाली मंडल, डॉ रमेश कुमारसिंह, स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष डॉ मधुकांत झा एवं वाणिज्य संकायध्यक्ष डॉ टीएन झा उपस्थित थे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read