अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन

Article Advertisement

Entertainment

Agnisakshi: Cannes में जिस भोजपुरी हीरो का दिखा था जलवा, अब उसकी फिल्म का ट्रेलर मचा रहा धूम

Cannes में जिस भोजपुरी हीरो का दिखा था जलवा, अब उसकी फिल्म का ट्रेलर मचा रहा धूम भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार प्रदीप पांडेय उर्फ चिंटू की फिल्म अग्निसाक्षी का ट्रेलर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार प्रदीप पांडेय उर्फ चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) इन दिनों चर्चा में बने हुए

Agnisakshi: Cannes में जिस भोजपुरी हीरो का दिखा था जलवा, अब उसकी फिल्म का ट्रेलर मचा रहा धूम

Article Advertisement

Cannes में जिस भोजपुरी हीरो का दिखा था जलवा, अब उसकी फिल्म का ट्रेलर मचा रहा धूम भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार प्रदीप पांडेय उर्फ चिंटू की फिल्म अग्निसाक्षी का ट्रेलर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार प्रदीप पांडेय उर्फ चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में उनकी आगामी फिल्म 'अग्निसाक्षी' का पहला लुक पोस्टर फ्रांस के नीस सिटी 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में लॉन्च किया गया था. चिंटू की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं अब अग्निसाक्षी का ट्रेलर देसी धुन यूट्यूब चैनल से रिलीज कर दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. अब तक ट्रेलर को 2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. बता दें कि, फिल्म का निर्देशन राजकुमार आर पांडेय कर रहे हैं.   एक्शन और इमोशन से भरपूर है ट्रेलर अग्निसाक्षी के ट्रेलर में प्रदीप पांडेय चिंटू का एक्शन देखने को मिल रहा है. फिल्म में एक्शन के साथ-साथ ड्रामा और इमोशनल सीन भी हैं. फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि एक युवक समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ता है. बता दें प्रदीप पांडेय चिंटू के अलावा भोजपूरी फिल्म की अदाकार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और तनुश्री भी अहम किरदार में हैं. इनके अलावा, राज सिंह राजपूत, आकाश यादव, विपिन सिंह, ग्लोरी महानता, मनोज द्विवेदी जैसे कई कलाकार फिल्म में हैं, जो इसकी कहानी को और ज्यादा रोमांचक बना रहे हैं. फिल्म का फैंस को इंतजार अग्निसाक्षी का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. चारों ओर सोशल मीडिया पर बस इसे लेकर ही चर्चा हो रही है. दर्शकों और चिंटू के फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है.ट्रेलर में फिल्म की कहानी से लेकर निर्देशन और कलाकारों की एक्टिंग की ऐसी बेमिसाल झलकियां देखने को मिली है, जिसे देखकर ये साफ होता है कि फिल्म को सफलता मिल सकती है. कान्स में चलने वाले पहले भोजपुरी स्टार बता दें, प्रदीप पांडेय उर्फ चिंटू कान्स में भोजपुरी भाषा का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले स्टार बन गए हैं. कान्स में उनकी फिल्म 'अग्निसाक्षी' का पोस्टर लॉन्च किया गया. कम उम्र में प्रदीप पांडेय चिंटू का रेड कार्पेट पर चलना ये बतात है कि उन्होंने कम उम्र में भोजपुरी के खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे सितारों को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने अपने कान्स की तस्वीरें भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था- 'आप सभी ने हमेशा अपने चिंटू को आगे बढ़ाने में साथ दिया है. ये साथ जीवन भर बना रहे.आप सभी को दिल से प्यार.'

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read