नयी दिल्ली, 25 नवंबर (भाषा) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि पटेल कांग्रेस के एक मजबूत स्तंभ थे और उनका पूरा जीवन पार्टी के लिए समर्पित रहा।
अहमद पटेल का बुधवार को निधन हो गया।
वह 71 वर्ष के थे और कुछ हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।
राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन की सूचना से व्यथित हूं।
वह एक दक्ष सांसद थे जिनके पास रणनीतिक कौशल के साथ-साथ जन नेता का आकर्षण था।
उनका सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व ही था जिसकी वजह से हर राजनीतिक दल में उनके मित्र थे।
उनके परिजनों और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’ पटेल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उप राष्ट्रपति नायडू ने कहा, ‘‘राज्य सभा के सदस्य श्री अहमद पटेल जी के निधन का समाचार पा कर स्तब्ध हूं।
वरिष्ठ सांसद श्री पटेल अपने संसदीय अनुभव, सद्भाव और सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए जाने जाते थे।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति तथा उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करें।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अहमद पटेल जी के निधन से व्यथित हूं।
उन्होंने सार्वजनिक जीवन में एक लंबा समय बिताया और जन सेवा की।
तेज दिमाग के लिए अपनी विशेष पहचान रखने वाले पटेल ने कांग्रेस को मजबूत बनाने में जो भूमिका निभाई उसे हमेशा याद रखा जाएगा।
उनके पुत्र फैसल से बात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट की।
अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले।’’ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक शोक संदेश में कहा, ‘‘अहमद पटेल जी के असामयिक निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं।
वह कांग्रेस के सबसे विश्वसनीय नेताओं में से एक और मेरे बेहतरीन दोस्त थे।
उनका जाना कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि पटेल एक ऐसे कामरेड, निष्ठावान सहयोगी और मित्र थे जिनकी जगह कोई नहीं ले सकता।
उन्होंने एक शोक संदेश में कहा, ‘‘श्री अहमद पटेल के जाने से मैंने एक ऐसा सहयोगी खो दिया है जिनका पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित था।
उनकी निष्ठा और समर्पण, अपने कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, मदद के लिए हमेशा मौजूद रहना और उनकी शालीनता कुछ ऐसी खूबियां थीं, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती थीं।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैंने ऐसा कामरेड, निष्ठावान सहयोगी और मित्र खो दिया जिनकी जगह कोई नहीं ले सकता।
मैं उनके निधन पर शोक प्रकट करती हूं और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हूं।’’ राहुल गांधी ने अहमद पटेल के निधन पर दुख प्रकट करते हुए बुधवार को कहा कि पटेल एक ऐसे स्तंभ थे जो सबसे मुश्किल दौर में भी पार्टी के साथ खड़े रहे।
पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दुख जताते हुए कहा कि पटेल की कांग्रेस के प्रति प्रतिबद्धता और सेवा असीमित थी।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘दिग्गज कांग्रेस नेता और मित्र अहमद पटेल जी के निधन से स्तब्ध और दुखी हूं।
यह कांग्रेस और मेरे जैसे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
पार्टी के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘‘वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मित्र अहमद पटेल जी के निधन से स्तब्ध और दुखी हूं।
वह समर्पित कार्यकर्ता, हमारी पार्टी की मजबूत धुरी थे और उन्होंने मुश्किल समय में पार्टी को आगे बढ़ाया।
उनके परिवार, मित्रों और कार्यकर्ताओं के प्रति मेरी संवेदना है।
हम उनकी कमी महसूस करेंगे।’’ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस विचारधारा के प्रति दृढ़ संकल्पित, जुझारू योद्धा, पार्टी के अनमोल रत्न अहमद भाई पटेल जी के निधन का समाचार हम सबके लिए स्तब्ध कर देने वाला है।
उनका जाना कांग्रेस पार्टी और गुजरात के साथ ही पूरे देश के लिए भी अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर परिवार को संबल प्रदान करे।’’ गृह मंत्री अमित शाह, कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों, वाम दलों, सपा, राजद, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस और कई अन्य दलों के नेताओं ने भी पटेल के निधन पर दुख जताया।
Source :- PTI
Politics
राष्ट्रपति,उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सोनिया और कई अन्य नेताओं ने पटेल के निधन पर दुख जताया
नयी दिल्ली, 25 नवंबर (भाषा) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Politics
कौन हैं चंद्र कुमार बोस? नेताजी सुभाष चंद्र बोस से क्या है रिश्ता, Gen-Z के लिए बनाएंगे ‘आजाद हिंद पार्टी’

Politics
संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने: अमित शाह बोले- पूरी रात चर्चा को तैयार, राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


