अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

विधेयक में किसी का अहित नहीं : भाजपा

विधेयक में किसी का अहित नहीं : भाजपा नागरिक संशोधन कानून (सीएए) विषय पर पब्लिक लाइब्रेरी एंड क्लब में शुक्रवार को भाजपा ने कार्यशाला का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामकुमार राय ने किया। प्रदेश सह संगठन मंत्री शिवनारायण ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना था कि

विधेयक में किसी का अहित नहीं : भाजपा

Article Advertisement

विधेयक में किसी का अहित नहीं : भाजपा नागरिक संशोधन कानून (सीएए) विषय पर पब्लिक लाइब्रेरी एंड क्लब में शुक्रवार को भाजपा ने कार्यशाला का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामकुमार राय ने किया। प्रदेश सह संगठन मंत्री शिवनारायण ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना था कि देश के नागरिकों को वाजिब अधिकार मिले।

Article Advertisement

उसी कड़ी में पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह देशवासियों के लिए नागरिकता कानून लाए हैं। कहा विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए अपनी दुकानदारी चलाने के लिए इसका विरोध कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष श्री राय ने कहा कि सीएए देश के मूलनिवासी के हित में है। विपक्ष द्वारा भ्रम फैला कर जनता को गुमराह किया जा रहा है कि अल्पसंख्यक समाज को देश से निकाल दिया जाएगा। पूर्व सांसद सह प्रदेश प्रवक्ता विश्वमोहन कुमार ने कहा कि सीएए को लेकर विपक्ष भ्रम फैलाकर ओछी मानसिकता का परिचय दे रहा है। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के लोगों से विधेयक को जानने, समझने और अध्ययन करने का आग्रह किया। पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र नारायण ठाकुर, डॉ. विजय शंकर चौधरी और संतोष प्रधान ने कहा कि नागरिक संशोधन बिल देशवासियों के हित के लिए ठोस कदम है। इसमें किसी भी समुदाय के अहित की बात नहीं है। आज वैसे लोग जुलूस में चल रहे हैं जिन्हें इस बिल के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह बिल देश में अवैध तरीके से रह रहे लोगों के लिए है। वक्ताओंने गृह मंत्री के संदेश देश के नागरिक के साथ किसी भी प्रकार के भेदभाव नहीं होने को सुनाया। किसी को डरने की जरूरत नहीं है, विपक्ष जानबूझकर मासूम लोगों को गुमराह कर रही है। कार्यशाला में मनोज सिंह, वैद्यनाथ भगत, नरेन्द्र ऋषिदेव, प्रदीप सिंह, बलराम कामत, रंधीर ठाकुर, श्याम पौद्दार, अशोक सम्राट, दिलीप सिंह, सीमा कुमारी, सरोज झा, सुरेश सुमन, सियाराम भगत, गिरीश चन्द्र ठाकुर, महेश देव, परमानंद सिंह, प्रकाश झा, गोविन्द मंडल, महामाया चौधरी, मिथिलेश राय, मनोज मेहता, सुमन सिंह, सिकंदर साह, रंजीत सिंह, जयवीर यादव आदि थे। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read