Politics
अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में आग लगने से कोविड के 10 मरीजों की मौत
Published: 7/11/2021, 7:06:19 am•190 views•Seemanchal Live
अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में आग लगने से कोविड के 10 मरीजों की मौत पुणे, छह नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के अहमदनगर में शनिवार को एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग लगने से कम से कम 10 कोविड मरीजों की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बता

अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में आग लगने से कोविड के 10 मरीजों की मौत पुणे, छह नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के अहमदनगर में शनिवार को एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग लगने से कम से कम 10 कोविड मरीजों की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में सुबह करीब 11 बजे आग लगी, जहां कोविड-19 के 20 मरीजों का इलाज चल रहा था।
अहमदनगर के जिलाधिकारी राजेंद्र भोसले ने पुष्टि की कि सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई और एक मरीज की हालत गंभीर है।
अहमदनगर नगर निगम के अग्निशमन विभाग के प्रमुख शंकर मिसाल ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल कर्मी वहां पहुंचे और बचाव एवं आग पर काबू के लिए अभियान शुरू किया।
उन्होंने कहा कि दोपहर करीब 1.30 बजे आग पर काबू पा लिया गया तथा इस हादसे का कारण ‘शॉर्ट सर्किट’ हो सकता है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग लगने के बाद घायल मरीजों को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से 10 को मृत लाया घोषित कर दिया गया।
भोसले ने कहा कि उसके बाद सभी 10 पीड़ितों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और उनकी मौत के कारणों की जांच की जा रही है कि क्या उनकी मौत दम घुटने से हुई या मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति में व्यवधान के कारण हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे में लोगों की हुई मौत पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से हुई मौतों से दुखी हूं।
पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, "मेरी संवदेनाएं इस घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ हैं।
मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहत कार्य में मदद करने की अपील करता हूं।" भारतीय जनता पार्टी नेता देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना को " चौंकाने वाला और परेशान करने वाला" बताया।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, " मेरी संवेदनाएं नगर राजकीय अस्पताल में आग की घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के साथ हैं।
मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।" उन्होंने घटना की ‘‘व्यापक जांच" की मांग की और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में इस साल अप्रैल महीने में आग लगने से 15 कोविड मरीजों की मौत हो गई थी।
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



