अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

एम्स की स्थापना को लेकर चला हस्ताक्षर अभियान

एम्स की स्थापना को लेकर चला हस्ताक्षर अभियान गुरुवार को एम्स की स्थापना को लेकर शहर के शहीद चौक पर एम्स जन संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान अभियान का नेतृत्व करते हुए युवा राजद के प्रदेश सचिव आशु पाण्डेय ने कहा कि कटिहार उत्तर भारत का सेन्टर प्वाइंट है। जहां उत्तरप

एम्स की स्थापना को लेकर चला हस्ताक्षर अभियान

Article Advertisement

एम्स की स्थापना को लेकर चला हस्ताक्षर अभियान गुरुवार को एम्स की स्थापना को लेकर शहर के शहीद चौक पर एम्स जन संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान अभियान का नेतृत्व करते हुए युवा राजद के प्रदेश सचिव आशु पाण्डेय ने कहा कि कटिहार उत्तर भारत का सेन्टर प्वाइंट है।

Article Advertisement

जहां उत्तरप्रदेश, असम एवं पश्चिम बंगाल का मुख्य सेन्टर पड़ता है। इतना ही नहीं कटिहार के साथ समपूर्ण कोसी का इलाका एवं पूर्णिया प्रमंडल के पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सुपौल का भी यह क्षेत्र सेन्टर प्वाइंट है। इस क्षेत्र में रोगियों को ईलाज के लिए दिल्ली या फिर सिलीगुड़ी के प्राइवेट अस्पताल पर निर्भर होना पड़ता है। जहां मंहगा ईलाज होने के कारण गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोग गंभीर बीमारियों का ईलाज नहीं करवा पाते हैं। जिसके कारण उसकी जान चली जाती है। हस्ताक्षर अभियान के दौरान श्री पाण्डेय ने कहा कि कोसी एवं पूर्णिया का इलाका गरीबी एवं पिछड़ा क्षेत्र है। इन सभी तथ्यों को देखते हुए कटिहार में एम्स का निर्माण होता है तो पूरे उत्तर भारत के लोगों को दिल्ली जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि अक्सर उत्तर भारत के लोगों के साथ दिल्ली एम्स में गलत व्यवहार होता है ओर उसका सही ईलाज नहीं हो पाता है। उन्होंने बताया कि हस्ताक्षर किया हुआ सभी दस्तावेज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजा जायेगा। सािा ही जबतक कटिहार में एम्स की स्थापना नहीं होती है तब तक आन्दोलन जारी रहेगा। मौके पर लकी कुमार, आर्मी आर्यन, मो. सफीक, बॉबी अली, शुभम कुमार, दीपक कुमार, सोनू पांडे, मिथुन कुमार के अलावा सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read