BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
World

नए सुखोई-30 दस्ते से बढ़ेगी भारतीय वायुसेना की ताकत

Published: 15/1/2020, 11:23:00 am538 viewsSeemanchal Live

नए सुखोई-30 दस्ते से बढ़ेगी भारतीय वायुसेना की ताकत वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने शनिवार (11 जनवरी) को बताया कि तमिलनाडु के थंजावुर में सुखोई-30 लड़ाकू विमान उड़ाने में माहिर एक नया दस्ता तैयार किया जा रहा है। यह दस्ता भारतीय वायुसेना की संचलात्मक शक्ति में भारी इजाफा करेगा। बकौल भदौरिया, ‘थंजावुर

नए सुखोई-30 दस्ते से बढ़ेगी भारतीय वायुसेना की ताकत
नए सुखोई-30 दस्ते से बढ़ेगी भारतीय वायुसेना की ताकत वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने शनिवार (11 जनवरी) को बताया कि तमिलनाडु के थंजावुर में सुखोई-30 लड़ाकू विमान उड़ाने में माहिर एक नया दस्ता तैयार किया जा रहा है। यह दस्ता भारतीय वायुसेना की संचलात्मक शक्ति में भारी इजाफा करेगा। बकौल भदौरिया, ‘थंजावुर में हम एक नया सुखोई-30 दस्ता बना रहे हैं, जिसकी मुख्यत: नौसैनिक अभियानों में भूमिका रहेगी। यह दस्ता वायुसेना की दक्षिणी कमान का हिस्सा होगा। संचलात्मक क्षमता के लिहाज से इससे भारतीय वायुसेना की ताकत में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं दूसरी ओर, आईएनएस विक्रमादित्य पर तेजस लडा़कू विमान की लैंडिंग के साथ ही भारत जंगी जहाज पर उतरने में सक्षम विमान तैयार करने वाला दुनिया का छठा देश बन गया है। उससे पहले अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन यह उपलब्धि दर्ज कर चुके हैं। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि डीआरडीओ के बनाए एलसीए तेजस की आईएनएस विक्रमादित्य पर पहली लैंडिंग के बारे में जानकर बेहद खुशी हुई। यह लैंडिंग भारतीय लड़ाकू विमान विकास कार्यक्रम के इतिहास में शानदार घटना है। एकल इंजन वाला तेजस जल्द सेवानिवृत्त हो रहे मिग-21 की जगह लेगा। बढ़े हादसों के चलते मिग-21 उड़ते ताबूत कहलाने लगे हैं। फ्रांस से मिले राफेल और रूस के सहयोग से निर्मित सुखोई सू-30 एमकेआई के साथ तेजस भारतीय वायुसेना की ताकत बनेगा। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read