Air Taxi : देश के इन शहरों में जल्द शुरू होगी एयर टैक्सी, जानें कितना होगा किराया अब दिल्ली में आपको एयर टैक्सी से यात्रा करने का मौका भी मिलेगा. इसके लिए अमेरिका की कंपनी से बात चल रही है. बताया जा रहा है कि बहुत जल्द दिल्ली समेत देश के इन शहरों में आपको एयर टैक्सी सर्विस मिलेगी. Air T axi Update : घनी आबादी वाले शहर जैसे दिल्ली, मुंबई व कोलकाता में सरकार जल्द ही एयर टैक्सी शुरू करने वाली है. क्योंकि यहां व्यक्ति अपना कोई भी काम टाइम पर नहीं कर पाता है. दिल्ली के लोगों की बात करें तो आधी जिंदगी जाम में ही गुजर जाती है. समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरकार एयर टैक्सी प्लान कर रही है. यह एयर टैक्सी दिल्ली से गुरूग्राम की दूरी सिर्फ 7 मिनट में ही पूरी कर लेगी. यानि जो सफर करने में आपको 1 से डेढ़ घंटा लग रहा था, एयर टैक्सी से वह 6 से 7 मिनट में ही पूरा हो जाएगा. आपको बता दें देश की राजधानी दिल्ली में ये ट्रैक्सियां 2026 तक ही आसमान में उड़ती नजर आएंगी. हालांकि सरकार की और से अभी ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है. लेकिन बताया जा रहा है कि अमेरिका की कंपनी से इसके लिए समझौते पर साइन भी हो गए हैं. 27 किमी की दूरी 5 मिनट में होगी पूरी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लो-कॉस्ट एयरलाइन इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज और अमेरिका की आर्चर एविएशन आने वाले दो सालों में भारत में 'ऑल-इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सर्विस' शुरू करने की योजना बना रहे हैं. एयर टैक्सी शुरू होने के बाद 27 किमी का सफर सिर्फ 5 मिनट में ही पूरा हो जाएगा. बताया जा रहा है कि साल 2026 तक आप ये सपना पूरा कर लेंगे. जानकारी के मताबिक इन उन्नत विमानों में एक पायलट के अलावा 4 यात्रियों को बैठाने की क्षमता होगी. ये हेलीकॉप्टरों की तरह ही काम करेंगे. इन्हें कहीं भी उतारा जा सकेगा. साथ ही इनमें शोर का स्तर हेलीकॅाप्टर की अपेक्षा बहुत कम होगा. इतना लगेगा किराया आपको बता दें कि दिल्ली के अलावा मुंबई और बेंगलुरु में एयर टैक्सी शुरू करने की योजना बनाई जा रही है. आलाधिकारियों ने बताया है कि इस विषय में विमान के लिए प्रमाणन प्रक्रिया अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है. जल्द ही देश को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी. गोल्डस्टीन ने बताया कि भारत में यह सेवा 2026 तक शुरू हो जाएगी. अमेरिका में एयर टैक्सी की सुविधा पहले से उपलब्ध है. अनुमानित किराये की बात करें तो दिल्ली से गुरूग्राम पहुंचने के लिए यानि 27 किमी का सफर करने के लिए 2000 से 3000 रुपए प्रति व्यक्ति को खर्च करना होगा..
Article Advertisement
World
Air Taxi : देश के इन शहरों में जल्द शुरू होगी एयर टैक्सी, जानें कितना होगा किराया
Air Taxi : देश के इन शहरों में जल्द शुरू होगी एयर टैक्सी, जानें कितना होगा किराया अब दिल्ली में आपको एयर टैक्सी से यात्रा करने का मौका भी मिलेगा. इसके लिए अमेरिका की कंपनी से बात चल रही है. बताया जा रहा है कि बहुत जल्द दिल्ली समेत देश के इन शहरों में आपको एयर टैक्सी सर्विस मिलेगी. Air T axi Update :

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, हमले की स्थिति में जवाब का दायरा बढ़ाने की तैयारी; दुनिया की नजरें तेल और सुरक्षा पर

World
भारत का तेल आयात बिल 48 प्रतिशत बढ़कर 75 अरब डॉलर के करीब, महंगे कच्चे तेल का आम आदमी पर क्या असर

World
भारत-न्यूजीलैंड Free Trade Agreement 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय कारोबार और निर्यात को क्या मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
