अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

ऐश्वर्य तोमर ने चयन ट्रायल जीता, राजपूत दूसरे स्थान पर

ऐश्वर्य तोमर ने चयन ट्रायल जीता, राजपूत दूसरे स्थान पर नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) मध्य प्रदेश के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने गुरूवार को यहां राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स में पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशंस टी4 (चौथा ट्रायल) स्पर्धा में हरियाणा के अनुभवी निशानेबाज संजीव राजपूत को पीछे छोड़ते हुए पह

ऐश्वर्य तोमर ने चयन ट्रायल जीता, राजपूत दूसरे स्थान पर

Article Advertisement

ऐश्वर्य तोमर ने चयन ट्रायल जीता, राजपूत दूसरे स्थान पर नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) मध्य प्रदेश के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने गुरूवार को यहां राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स में पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशंस टी4 (चौथा ट्रायल) स्पर्धा में हरियाणा के अनुभवी निशानेबाज संजीव राजपूत को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया।

Article Advertisement

स्वर्ण पदक के मुकाबले में तोमर ने डा कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 404.9 अंक का स्कोर बनाया जिससे वह राजपूत (400.7) से आगे रहे। तोमर और राजपूत दोनों ओलंपियन हैं और ट्रायल्स के नतीजे अगर कोई संकेत हैं तो दोनों 3पी स्पर्धा में भारत के लिये सर्वश्रेष्ठ दावेदार बने रहेंगे। हालांकि इससे पुरूषों की 3पी स्पर्धा में युवा प्रतिभाओं की अनुपस्थिति और गहराई की कमी भी झलकती है। नौसेना के जी पुरूसोथमन 395.8 अंक से तीसरे स्थान पर रहे जबकि सेना के राजन तोमर 391.0 के स्कोर से चौथे स्थान पर रहे। पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशंस के क्वालीफिकेशन में 101 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था। इसमें सेना के निशान बुद्धा 586 के स्कोर से पहले स्थान पर रहे जबकि तोमर 584 के स्कोर से दूसरे स्थान पर थे। राजन तोमर (583) के बाद राजपूत 582 अंक से चौथे स्थान पर थे।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read