अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Entertainment

Akanksha Dubey suicide case: आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में नया मोड़, मां ने समर सिंह पर लगाया हत्या का आरोप

मशहूर भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है. आकांक्षा दुबे की मां ने सारनाथ थाने पहुंचकर प्रख्यात भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है.   आकांक्षा दुबे की मां ने यह भी बताया कि 21 तारीख को समर सिंह ने मेरी लड़की आकांक्षा दुब

Akanksha Dubey suicide case: आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में नया मोड़, मां ने समर सिंह पर लगाया हत्या का आरोप

Article Advertisement

मशहूर भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है. आकांक्षा दुबे की मां ने सारनाथ थाने पहुंचकर प्रख्यात भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है.   आकांक्षा दुबे की मां ने यह भी बताया कि 21 तारीख को समर सिंह ने मेरी लड़की आकांक्षा दुबे को हत्या की धमकी दी थी. मां मधु दुबे ने यह भी आरोप लगाया कि समर सिंह अपनी एल्बम में आकांक्षा दुबे से काम करवाकर उसके करोड़ों रुपये रोके थे. मधु दुबे ने पुलिस को बताया कि ये जानकारी खुद आकांक्षा ने उसे फोन करके दी थी. आपको बता दें कि वाराणसी में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की तहरीर के आधार पर गायक समर सिंह और उसके रिश्तेदार संजय सिंह के ऊपर वाराणसी के सारनाथ थाने में 306 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज हुआ है. वहीं, आकांक्षा दुबे की मौत के केस में उसके दोस्त से पुलिस पूछताछ कर रही है. साथ ही पुलिस ने शूटिंग यूनिट के लोगों को वाराणसी छोड़ने पर रोक लगा दी है. यह भी जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने उस युवक को भी ढूंढ निकाला जिसने आकांक्षा को शनिवार देर रात होटल में छोड़ा था. युवक लगभग 17 मिनट तक आकांक्षा के कमरे में रुका था, फिर बाहर निकलकर चला गया था. उसने पुलिस को आकांक्षा का दोस्त बताया है और वो वाराणसी के टिकरी का रहने वाला है. दूसरी तरफ पुलिस ने फिल्म से जुड़े लोगों को शहर छोड़ने से मना किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही टीम के सदस्य जा सकेंगे.    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read