आलाकमान के निर्देशों का पालन करूंगा : येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री के तौर पर अपने भविष्य पर कहा बेंगलुरु, 22 जुलाई (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने का संकेत देते हुए बी एस येदियुरप्पा ने इस संबंध में लगायी जा रही अटकलों पर पहली बार बृहस्पतिवार को चुप्पी तोड़ी और कहा कि वह भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का पालन करेंगे।
लिंगायत समुदाय के नेता येदियुरप्पा (78) ने यह भी कहा कि पार्टी आलाकमान कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर उनके भविष्य के बारे में 25 जुलाई को उन्हें निर्देश देगा।
येदियुरप्पा सरकार के दो साल 26 जुलाई को पूरे हो जाएंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह (गृह मंत्री) और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का मेरे प्रति विशेष स्नेह एवं विश्वास है।
आप जानते हैं कि उन लोगों को कोई पद नहीं दिया जाता जिनकी उम्र 75 साल से अधिक हो गयी है लेकिन मेरे काम की सराहना करते हुए उन्होंने 78 वर्ष की आयु पार करने के बावजूद मुझे मौका दिया।’’ यहां पत्रकारों से बातचीत में येदियुरप्पा ने कहा कि उनका इरादा आने वाले दिनों में पार्टी को मजबूत करना और उसे फिर से सत्ता में लाना है।
उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय नेता 25 जुलाई को मुझे जो भी निर्देश देंगे, उनके आधार पर मैं 26 जुलाई से अपना काम शुरू करूंगा।
हमारी सरकार के दो साल पूरे होने के सिलसिले में 26 जुलाई को हमारा एक खास कार्यक्रम है।
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का पालन करूंगा।’’ येदियुरप्पा के पिछले हफ्ते दिल्ली दौरे ने यह सवाल खड़े कर दिए थे कि क्या पार्टी उन्हें हटाने की योजना पर काम कर रही है।
दिल्ली में उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात की थी।
हालांकि राष्ट्रीय राजधानी से लौटते वक्त येदियुरप्प ने उन अटकलों को खारिज कर दिया था कि उन्हें हटाया जा रहा है और कहा था कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें पद पर बने रहने को कहा है।
येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी को मजबूत करना तथा सत्ता में लाना उनका कर्तव्य है।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से किसी भी भ्रम में न रहने और उनके साथ सहयोग करने को कहा।
उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी मेरे पक्ष में कोई बयान न दें या किसी तरह के प्रदर्शन में शामिल न हों।
यह उचित नहीं है, मैं ऐसी चीजों में शामिल हुए बगैर सहयोग की अपील करता हूं।’’ येदियुरप्पा को हटाए जाने के कयासों के बीच पार्टी के रुख से इतर जाकर नेता, मठाधीश, धर्माध्यक्ष उनका समर्थन कर रहे हैं।
वीरशैव-लिंगायत समुदाय के नेता और धर्माध्यक्ष, अखिल भारतीय वीरशैव महासभा ने येदियुरपा को समर्थन देने की घोषणा की है और उनसे मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने का अनुरोध किया है।
साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उन्हें हटाया गया तो भाजपा को ‘‘खराब नतीजे’’ भुगतने पड़ेंगे।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न समुदायों के सैकड़ों धार्मिक नेताओं ने मुझे आशीर्वाद दिया है और अपना समर्थन दिया है।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूरे जीवन इसे नहीं भूल सकता।
पहले कभी किसी को इतना समर्थन नहीं मिला...उनके आशीर्वाद से मैं आलाकमान के फैसले के अनुसार काम करूंगा।’’ उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘केंद्रीय नेतृत्व का जो भी फैसला होगा, वही मेरा भी निर्णय होगा।’’
Article Advertisement
Politics
आलाकमान के निर्देशों का पालन करूंगा : येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री के तौर पर अपने भविष्य पर कहा
आलाकमान के निर्देशों का पालन करूंगा : येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री के तौर पर अपने भविष्य पर कहा बेंगलुरु, 22 जुलाई (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने का संकेत देते हुए बी एस येदियुरप्पा ने इस संबंध में लगायी जा रही अटकलों पर पहली बार बृहस्पतिवार को चुप्पी तोड़ी और कहा कि वह भाजपा के केंद्री

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
