BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
World

अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे मोदी

Published: 14/9/2021, 8:15:50 am208 viewsSeemanchal Live

अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे मोदी नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अलीगढ़ जिला मुख्‍यालय से 30 किलोमीटर दूर लोधा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्‍य विश्‍वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। साथ ही वह उत्तर प्रदेश रक्षा गलियारा

अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे मोदी
अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे मोदी नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अलीगढ़ जिला मुख्‍यालय से 30 किलोमीटर दूर लोधा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्‍य विश्‍वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। साथ ही वह उत्तर प्रदेश रक्षा गलियारा (डिफेंस कॉरिडोर) के अलीगढ़ क्षेत्र का दौरा भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनता को संबोधित भी करेंगे।’’ बाद में प्रधानमंत्री विश्वविद्यालय परिसर क्षेत्र का दौरा भी करेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। ज्ञात हो कि योगी आदित्‍यनाथ ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर अलीगढ़ में नया राज्‍य विश्‍वविद्यालय स्‍थापित करने का लोकसभा चुनाव के दौरान वादा किया था। जानकारों का कहना है कि अलीगढ़ विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना के लिए राजा महेंद्र सिंह ने अपनी जमीन दान की थी। पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश रक्षा गलियारा (डिफेंस कारिडोर) के तहत अलीगढ़ क्षेत्र का दौरा भी करेंगे। उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे में अलीगढ़ सहित छह शहर शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की यह महत्वाकांक्षी परियोजना भारतीय एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की विदेशी निर्भरता को कम करने का इरादा रखती है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को विभिन्न अन्य राज्य एजेंसियों के साथ मिलकर इस परियोजना को निष्पादित करने के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया था।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read