अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Politics

पूरे देश में हो नि:शुल्क टीकाकरण: गहलोत

पूरे देश में हो नि:शुल्क टीकाकरण: गहलोत जयपुर, 21 अप्रैल (भाषा) राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि पूरे देश में कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीकाकरण नि:शुल्क होना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए नि:शुल्क टीकाकरण की घोषणा कर

पूरे देश में हो नि:शुल्क टीकाकरण: गहलोत

Article Advertisement

पूरे देश में हो नि:शुल्क टीकाकरण: गहलोत जयपुर, 21 अप्रैल (भाषा) राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि पूरे देश में कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीकाकरण नि:शुल्क होना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए नि:शुल्क टीकाकरण की घोषणा करेंगे। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना टीकाकरण पूरे देश के लिए नि:शुल्क होना चाहिए। केन्द्र सरकार को आयुवर्ग के आधार पर जनता में भेदभाव नहीं करना चाहिए। केन्द्र सरकार ने निजी क्षेत्र को टीका लगाने की अनुमति दी है इसलिए सक्षम लोग स्वयं ही वहां पैसे देकर टीका लगवा सकेंगे। बाकी सभी के लिए केन्द्र सरकार को निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध करवानी चाहिए।’’ मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ महामारी की यह दूसरी लहर बेहद खतरनाक है जिसमें संक्रमण दर और मृत्यु दर दोनों बहुत अधिक हैं। रोगियों को दवाई और ऑक्सीजन की पूर्ति तक समय पर नहीं हो पा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि महामारी की तीसरी लहर भी आ सकती है। इन हालातों की फिर पुनरावृति ना हो इसके लिए बेहद जरूरी है कि सभी को जल्द से जल्द टीका लगना चाहिए।’’ गहलोत ने लिखा,'इसके लिए मैं उम्मीद करता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए भी नि:शुल्क टीकाकरण की घोषणा करेंगे जिससे सभी नागरिकों को वायरस से सुरक्षा मिल सकेगी।' इससे पहले गहलोत ने देश में ऑक्‍सीजन व दवाओं की कमी से मौतों पर चिंता जताते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और उनसे अपील की कि वे बंगाल में चुनावी रैलियां करने के बजाय चिकित्‍सा व्‍यवस्‍थाओं को ठीक करने पर ध्‍यान दें। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत ऑक्सीजन, दवाई व टीका उत्पादन के क्षेत्र में सबसे बड़े उत्पादक देशों में शामिल है। फिर भी देश में ऑक्सीजन एवं दवाइयों की कमी से मौतें होना दुर्भाग्यपूर्ण है। दुनिया के अन्य देशों में कभी इसके कारण मौतें नहीं हुई हैं।’’ उन्‍होंने आगे लिखा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से फिर अपील करता हूं कि हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कोरोना की भयावहता को देखते हुए बंगाल में रैलियां करना छोड़कर मेडिकल व्यवस्थाओं को ठीक करने पर ध्यान दें।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read