अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
World

अमेरिका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या नौ लाख हुई

अमेरिका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या नौ लाख हुई वाशिंगटन, पांच फरवरी (एपी) अमेरिका में कोविड-19 के कारण जान गंवाने लोगों की संख्या शुक्रवार को नौ लाख तक पहुंच गई। दो महीने से कम समय पहले यह संख्या आठ लाख पहुंची थी। ‘जॉन हॉप्किंस यूनिवर्सिटी’ के आंकड़ों के अनुसार, मृतकों की कुल संख्या इंडियान

अमेरिका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या नौ लाख हुई

Article Advertisement

अमेरिका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या नौ लाख हुई वाशिंगटन, पांच फरवरी (एपी) अमेरिका में कोविड-19 के कारण जान गंवाने लोगों की संख्या शुक्रवार को नौ लाख तक पहुंच गई। दो महीने से कम समय पहले यह संख्या आठ लाख पहुंची थी।

Article Advertisement

‘जॉन हॉप्किंस यूनिवर्सिटी’ के आंकड़ों के अनुसार, मृतकों की कुल संख्या इंडियानापोलिस, सैन फ्रांसिस्को या शेर्लोट की आबादी से अधिक है। 'ब्राउन यूनिवर्सिटी ऑफ पब्लिक हेल्थ' के डीन डॉक्टर आशीष के. झा ने कहा, 'यह संख्या अनुमान से भी अधिक है। यदि आप दो साल पहले अमेरिकियों से कहते कि इस महामारी से नौ लाख अमेरिकी मारे जाएंगे, तो मुझे लगता है कि अधिकतर लोग इस पर विश्वास नहीं करते। ' अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मृतकों की संख्या नौ लाख होने पर शुक्रवार रात जारी एक बयान में अफसोस जताते हुए कहा, 'मुझे पता है कि इस महामारी के भावनात्मक, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक भार को सहन करना अविश्वसनीय रूप से कठिन रहा है।' उन्होंने अमेरिकियों से टीके और बूस्टर खुराकें लेने का एक बार फिर आग्रह किया। केंद्रीय रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र के अनुसार अमेरिका की 21 करोड़ 20 लाख की आबादी में से केवल 64 प्रतिशत का टीकाकरण हुआ है। झा ने कहा कि अमेरिका में कोविड-19 महामारी खत्म नहीं हुई है और देश में अप्रैल तक मृतकों की कुल संख्या 10 लाख तक पहुंच सकती है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read