अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
World

अमरीका ने भारत को पाकिस्तान को लेकर किया सतर्क

अमरीका ने भारत को पाकिस्तान को लेकर किया सतर्क अमरीका ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा ख़त्म किए जाने के बाद पाकिस्तान में स्थित चरमपंथी संगठन भारत में हमला कर सकते हैं. बताया गया है कि अमरीका के रक्षा मंत्रालय के एक उच्च अधिकारी ने यह बात कही है. ख़बर में बताया गया है कि अगर पाकिस्तान इन चर

अमरीका ने भारत को पाकिस्तान को लेकर किया सतर्क

Article Advertisement

अमरीका ने भारत को पाकिस्तान को लेकर किया सतर्क अमरीका ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा ख़त्म किए जाने के बाद पाकिस्तान में स्थित चरमपंथी संगठन भारत में हमला कर सकते हैं. बताया गया है कि अमरीका के रक्षा मंत्रालय के एक उच्च अधिकारी ने यह बात कही है. ख़बर में बताया गया है कि अगर पाकिस्तान इन चरमपंथी संगठनों को काबू में रखे तो इन हमलों को रोका जा सकता है. भारत-प्रशांत सुरक्षा मामलों के सहायक रक्षा सचिव रैंडल शाइवर ने कहा कि कश्मीर पर फ़ैसले के बाद पाकिस्तान सीमा पार हमलों को अंजाम दे सकता है. साथ ही उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि चीन इस तरह का कोई संघर्ष चाहेगा या उसका समर्थन करेगा.'' शाइवर कश्मीर मुद्दे पर चीन की ओर से पाकिस्तान को समर्थन देने के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे. उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि कश्मीर मसले पर चीन का पाकिस्तान को समर्थन करना एक कूटनीतिक और राजनीतिक क़दम है.'' शाइवर ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की अमरीका यात्रा पर कहा, ''वो चीन के साथ स्थिर रिश्ते चाहते हैं, लेकिन इसमें भी कोई शक़ नहीं है कि दोनों देशों के बीच तनाव और प्रतिस्तपर्धा है.'' स्रोत-BBC

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read