अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

World

हम भारत और चीन के बीच मध्यस्ता कराने को तैयार : डोनाल्ड ट्रम्प

संक्युक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट करते हुए कहा है की अमेरिका, भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव को काम करने के लिए दोनों देशों की मध्यस्था कराने को तैयार है। ये बयान डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और चीन के बीच, लाइन ऑफ़ एक्चुअल कण्ट्रोल (LAC) पर बढ़ते तनाव के बीच जारी किया। बुधवार को ड

हम भारत और चीन के बीच मध्यस्ता कराने को तैयार : डोनाल्ड ट्रम्प

Article Advertisement

संक्युक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट करते हुए कहा है की अमेरिका, भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव को काम करने के लिए दोनों देशों की मध्यस्था कराने को तैयार है। ये बयान डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और चीन के बीच, लाइन ऑफ़ एक्चुअल कण्ट्रोल (LAC) पर बढ़ते तनाव के बीच जारी किया। बुधवार को डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट करते हुए कहा, "हमने भारत और चीन, दोनों देशों को खबर दे दी है की अमेरिका दोनों देशो के बीच सीमा को लेकर बढ़ते तनाव की मध्यस्ता कराने को तैयार है। धन्यवाद।" https://twitter.com/realDonaldTrump/status/1265604027678670848 इससे पहले ट्रम्प के द्वारा भारत और पकिस्तान के बीच मध्यस्ता करने के दिए गए प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने सिरे से ख़ारिज कर दिया था और ये भी कहा था की द्विपक्षीय मुद्दों को सुलझाने में किसी तीसरे के मदद की जरुरत नहीं है। लद्दाख में लाइन ऑफ़ एक्चुअल कण्ट्रोल और सिक्किम में बीते कुछ दिनों से भारत और चीन द्वारा अपनी अपनी सीमा पर अपने सेना की गतिविधयों में काफी तेजी देखी गयी है। इससे दो हफ्ते पहले भारत और चीन की सेना, सीमा पर आमना सामना कर चुकी है। इन सब के बीच बीते दिन चीन के राष्ट्रपति सी जिनपिंग ने चीन की सेना को निर्देश दिए थे की सेना किसी भी हालात के लिए तैयार रहे और चीन की प्रभुता की सख्ती से बचाओ करे। इस बयान के घंटो बाद चीन के विदेश मंत्री ज़हाओ लीजियन ने चीन में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा, "चीन का सीमा को लेकर अपना स्थान हमेशा से साफ़ रहा है और वो दोनों देशों के बीच हुए सीमा समझौतों और दोनों देशों के नेता प्रतिनिधि के बीच हुए आम सहमति को मद्देनज़र रखते हुए है।" उन्होंने चीन के राष्ट्रपति सी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुए पिछले दो अनौपचारिक शिखर वार्ता के तरफ भी इशारा किया जिसमे दोनों देश ने अपनी अपनी सेनाओं से एक दूसरे के बीच आपसी सौहार्द्य बनाने को कहा था ताकि भविष्य में दोनों देशों के बीच शान्ति बने रहे। ज़हाओ लीजियन ने अपने बयान में कहा, "हम अपनी प्रादेशिक प्रभुता और सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और हम सीमावर्ती इलाकों में भी शान्ति और सुरक्षा बनाये रखने को लेकर सजग है। फ़िलहाल चीन और भारत की सीमा पर हालत सामान्य और शांतिपूर्ण है।" भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने मीडिया को ऑनलाइन बयान देते हुए बताया की भारत सरकार ने हमेशा सीमा से जुड़े किसी भी मुद्दे पर उत्तरदायी फैसला लिया है। उन्होंने कहा, "सीमा पर तैनात भारतीय सेना, भारत और चीन के बीच लाइन ऑफ़ एक्चुअल कण्ट्रोल (LAC) के संरेखण से पूरी तरह वाकिफ़ है और वो उसका सतर्कतापूर्वक पालन करती है।" इससे पहले अमेरिका और बीजिंग के बीच कोरोना वायरस की उत्त्पाती को लेकर कई बार एक दुसरे पर जवाबी हमले किये जा चुके है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read