अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

World

कुल टीके दिए जाने के मामले में भारत अमेरिका से आगे : सरकार

कुल टीके दिए जाने के मामले में भारत अमेरिका से आगे : सरकार नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि लोगों को अब तक दी गई कोविड-19 टीकों की कुल खुराकों के लिहाज से भारत अमेरिका से आगे निकल गया है। भारत ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया था और लोगों को

कुल टीके दिए जाने के मामले में भारत अमेरिका से आगे : सरकार

Article Advertisement

कुल टीके दिए जाने के मामले में भारत अमेरिका से आगे : सरकार नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि लोगों को अब तक दी गई कोविड-19 टीकों की कुल खुराकों के लिहाज से भारत अमेरिका से आगे निकल गया है। भारत ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया था और लोगों को अब तक 32.36 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं, वहीं 14 दिसंबर 2020 से टीकाकरण अभियान शुरू करने वाले अमेरिका ने 32.33 करोड़ खुराकें दी हैं। मंत्रालय ने कहा, “भारत ने कोविड-19 टीकाकरण में एक और उपलब्धि हासिल की है और दी गई कोविड-19 टीके की कुल खुराकों के मामले में वह अमेरिका से आगे निकल गया है।” भारत में कोविड-19 टीके की दी गई खुराकों की कुल संख्या रविवार को 32.36 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। सोमवार को सुबह सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 43,21,898 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 32,36,63,297 खुराकें दी जा चुकी हैं। इसने बताया कि पिछले 24 घंटों में 17,21,268 टीके लगाए गए। आंकड़ों के मुताबिक 1,01,98,257 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक जबकि 72,07,617 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। अब तक 45 से 59 साल आयु वर्ग में, 8,71,11,445 लोगों को पहली खुराक जबकि 1,48,12,349 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा, 60 वर्ष से अधिक उम्र के 6,75,29,713 लोगों को पहली खुराक जबकि 2,34,08,944 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमीकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read