अमेरिका का इराक में लगातार दूसरे दिन हवाई हमला, 6 लोगों मौत बगदाद एयरपोर्ट पर अमेरिका के हवाई हमले में शुक्रवार को ईरान के टॉप कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद एक तरफ जहां अमेरिका-ईरान के बीच तनाव चरम पर हैं तो वहीं इसके दिन बाद शनिवार तड़के इराक में ईरान समर्थक बलों पर फिर हवाई हमला किया गया है।
World
अमेरिका का इराक में लगातार दूसरे दिन हवाई हमला, 6 लोगों मौत
अमेरिका का इराक में लगातार दूसरे दिन हवाई हमला, 6 लोगों मौत बगदाद एयरपोर्ट पर अमेरिका के हवाई हमले में शुक्रवार को ईरान के टॉप कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद एक तरफ जहां अमेरिका-ईरान के बीच तनाव चरम पर हैं तो वहीं इसके दिन बाद शनिवार तड़के इराक में ईरान समर्थक बलों पर फिर हवाई हमला किया गया है।

Article Advertisement
Article Advertisement
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने एक ताजा हवाई हमले में इराक के हशद अल शाबी अर्द्धसैन्य बल के एक कमांडर को निशाना बनाया।
एक सरकारी टीवी चैनल ने बताया कि हमला इराक की राजधानी बगदाद के उत्तर में हुआ लेकिन उसने कमांडर का नाम नहीं बताया।
एक पुलिस सूत्र ने बताया कि बमबारी में हशद के काफिले को निशाना बनाया गया और जिसमें कई लोग ''हताहत हुए।
उन्होंने मरने वालों की सटीक संख्या नहीं बताई।'' ताजा अमेरिकी हमले में छह की मौत ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के क्वाड फोर्स के कमांडर जनरल कासिम सोलेमानी और इराकी पैरामिलिट्री अबू मेहदी अल मुहान्दिस की बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में शुक्रवार को हुई मौत के कुछ घंटे बाद यह ताजा हमला किया गया है।
इराक के सरकारी अधिकारियों ने कहा कि एयर स्ट्राइक ने दो कारों को निशाना बनाया, जिसमें ईरान समर्थित लड़ाके सवार थे।
इराक के अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में हशद-अल-साबी के 6 लड़ाके मारे गए।
हमले में मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो पायी है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- नहीं चाहते हैं युद्ध उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह साफ कर दिया है कि वे युद्ध नहीं चाहते हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के मेजर जनरल कासिम सुलेमानी को मारने के निर्णय पर स्पष्टीकरण देते हुये कहा है कि उनकी यह कार्रवाई युद्ध को रोकने के लिए थी न कि शुरूआत करने के लिये।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “अमेरिका ने ईरान के सुलेमानी के खिलाफ शुक्रवार को कार्रवाई युद्ध खत्म करने के लिए की न कि युद्ध को शुरू करने के लिए।” उन्होंने चेतवानी देते हुए कहा कि अमेरिका अपने नागरिकों की सुरक्षा के प्रति सतर्क है और यदि ईरान ने किसी भी नागरिक को नुकसान पहुंचाया तो जो भी कार्रवाई करनी पड़ी उसके लिए वह तैयार हैं।
सुलेमानी पर भयावह योजना का अमेरिका का आरोप अमेरिकी राष्ट्रपति ने सुलेमानी पर भयावह हमलों की योजना बनाने का आरोप लगाया।
हालांकि, उन्होंने कथित साजिश के बारे में विस्तार से नहीं बताया।
उन्होंने कहा, “हमने सुलेमानी को एक योजना बनाने में शामिल होने में पकड़ा था और खत्म कर दिया।” Source-HINDUSTAN
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
यूरोप में बम धमकियों से हवाई यात्रा प्रभावित, कई विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग; जांच में नहीं मिला विस्फोटक

World
AI शेयरों में भारी गिरावट से दुनिया के बाजारों में हड़कंप, जापान और दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार धड़ाम

World
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ी चिंता, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर नजर

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
