अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

पूर्व अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी पैट्रिक मैकएनरो ने कोरोना वायरस से जीती जंग

अमेरिका के पूर्व टेनिस खिलाड़ी पैट्रिक मैकएनरो ने रविवार को बताया कि उनका कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है। अमेरिका के पूर्व डेविस कप कप्तान पैट्रिक में कोरोना वायरस के लक्षण थे। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में अपने घर के अंदर खुद को क्वारंटाइन कर रखा था। सात बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जॉन मैकएनरो क

पूर्व अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी पैट्रिक मैकएनरो ने कोरोना वायरस से जीती जंग

Article Advertisement

अमेरिका के पूर्व टेनिस खिलाड़ी पैट्रिक मैकएनरो ने रविवार को बताया कि उनका कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है। अमेरिका के पूर्व डेविस कप कप्तान पैट्रिक में कोरोना वायरस के लक्षण थे। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में अपने घर के अंदर खुद को क्वारंटाइन कर रखा था।

Article Advertisement

सात बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जॉन मैकएनरो के छोटे भाई पैट्रिक मैकनरो ने कहा था कि कई दिन पहले लक्षण दिखने के बाद उन्होंने न्यूयार्क में परीक्षण करवाया था। पैट्रिक ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा, “सब ठीक है। मेरे और मेरी पत्नी मेलिसा के लिए बहुत अच्छी खबर है। हम दोनों का कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव पाया गया है। हमने सुबह ही टेस्ट कराया।” उन्होंने कहा, “हमें पता है कि टीवी पर टेस्ट के बारे में बहुत सारी बातें की जा रही है और हमें उसकी जरूरत है। हमारे लिए और न्यूयॉर्क में यह सब देखकर बहुत अच्छा लगा। ” पैट्रिक ने कहा कि अब वह इस बीमारी से लोगों को बाहर निकालने में मदद करना चाहते हैं, जिसने न्यूयॉर्क में अब तक हजारों लोगों की जान ले ली है ।एक खिलाड़ी के रूप में पैट्रिक जॉन मैकएनरो ने एक एटीपी एकल खिताब और 16 युगल खिताब जीते। उन्होंने 1989 में फ्रेंच ओपन का युगल खिताब जीता था। वह अपने भाई की जगह पर डेविस कप टीम के कप्तान बने थे और लगभग एक दशक तक इस पद रहे। उनकी अगुवाई में अमेरिका ने 2007 में खिताब जीता था। Source:- Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read