अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

World

महामारी की मार: अमेरिका पर सबसे अधिक टूटा कोरोना का कहर, 24 घंटे में संक्रमण से 2600 रिकॉर्ड मौतें

पूरी दुनिया में तबाही मचा रहे कोरोना का सबसे ज्यादा कहर अमेरिका पर टूटा है। अमेरिका में हर दिन कोरोना वायरस संक्रमण से मौत का ग्राफ बड़ा होता जा रहा है और हर दिन नया रिकॉर्ड बनता जा रहा है। अमेरिका में खतरनाक कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 2600 लोगों की मौत हुई है, जो देश में अब तक कोविड-19 महामा

महामारी की मार: अमेरिका पर सबसे अधिक टूटा कोरोना का कहर, 24 घंटे में संक्रमण से 2600 रिकॉर्ड मौतें

Article Advertisement

पूरी दुनिया में तबाही मचा रहे कोरोना का सबसे ज्यादा कहर अमेरिका पर टूटा है। अमेरिका में हर दिन कोरोना वायरस संक्रमण से मौत का ग्राफ बड़ा होता जा रहा है और हर दिन नया रिकॉर्ड बनता जा रहा है। अमेरिका में खतरनाक कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 2600 लोगों की मौत हुई है, जो देश में अब तक कोविड-19 महामारी से एक दिन में मरने वालों की सबसे अधिक संख्या है। गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 2600 लोगों की मौत का आंकड़ा ऐसे वक्त में आया है, जब आज ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से दावा किया कि अमेरिका में कोरोना वायरस का सबसे बुरा दौर बीत चुका है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस से गुरुवार को जहां पिछले 24 घंटे में 2600 लोगों की जान गई है, वहीं बुधवार को एक दिन में 2228 लोगों ने जान गंवाई थी। पिछले दो दिन कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में कमी देखने को मिली थी, मगर बुधवार और आज गुरुवार को यह आंकड़ा काफी बड़ा हो गया। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से डेली मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि अमेरिका में कोरोना वायरस का सबसे बुरा दौर बीत चुका है और देश सोशल डिस्टेंसिंग पर नई गाइडलाइन्स तय करने के लिए अब बेहतर स्थिति में है। बता दें कि कोरोना वायरस से अब तक अमेरिका में 6.3 लाख लोग पॉजिटिव हैं और अब तक 28 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से मौत का दुनिया में यह किसी देश का सबसे अधिक आंकड़ा है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग जारी रहेगी, मगर आंकड़े बताते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर हम कोरोना के नए मामलों के लिहाज से पीक यानी सबसे बुरे दौर को पार कर चुके हैं। हमें आशा है कि हम जंग जारी रखेंगे और अच्छी प्रगति करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इन प्रोत्साहित करने वाले घटनाक्रमों ने हमें ऐसी मजबूत स्थिति में ला दिया है कि हम देश को फिर से खोलने के लिए गाइडलाइंस को अंतिम रूप दे सकते हैं। Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read