अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

World

अमेरिका में मौत का तांडव कर रहा कोरोना, एक दिन में कोविड-19 से 2700 से अधिक लोगों की मौत

कोरोना वायरस का कहर वैसे तो पूरी दुनिया में जारी है, मगर अमेरिका में इसका सबसे अधिक विकराल रूप देखने को मिल रहा है। कोरोना कहर से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में कोविड-19 महामारी से हर दिन मौत का नया रिकॉर्ड बन रहा है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में कोरोना वारस से 2751 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी सम

अमेरिका में मौत का तांडव कर रहा कोरोना, एक दिन में कोविड-19 से 2700 से अधिक लोगों की मौत

Article Advertisement

कोरोना वायरस का कहर वैसे तो पूरी दुनिया में जारी है, मगर अमेरिका में इसका सबसे अधिक विकराल रूप देखने को मिल रहा है। कोरोना कहर से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में कोविड-19 महामारी से हर दिन मौत का नया रिकॉर्ड बन रहा है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में कोरोना वारस से 2751 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी समयानुसार, मंगलवार को जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने इसकी सूचना दी। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में कोविड-19 महामारी के अब तक 800,000 कन्फर्म केस सामने आ चुके हैं, वहीं 44,845 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बताया जा रहा है कि करीब 40,000 नए कोरोना केस सोमवार और मंगलवार के बीच एक ही समय में दर्ज किया गया। दुनिया के 25 लाख लोग कोरोना की चपेट में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अब तक विश्व के अधिकतर देशों में इस महामारी से एक लाख 77 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है तथा 25.29 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया भर में कोरोना वायरस से कुल 25,29,481 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,74,655 हो गई है। विश्व भर में अब तक 6,67,624 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। अमेरिका सर्वाधिक प्रभावित : अमेरिका में कोरोना से दुनिया में सर्वाधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा वहां सबसे अधिक मौतें भी हुई हैं। विश्व की महाशक्ति अमेरिका में अब तक 8,02,159 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जबकि 44,845 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में इससे अब तक 72,985 लोग ठीक भी हुए हैं। मौत के मामले में अमेरिका के बाद सबसे गंभीर रूप से प्रभावित यूरोपीय देश इटली में अब तक 24,668 लोगों की मौत हुई है और अब तक 1,83,957 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। Source :- Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read