अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Sports

विराट कोहली पर अमित मिश्रा ने लगाया बड़ा आरोप, गौतम के साथ विवाद पर दिया ‘गंभीर’ बयान

विराट कोहली पर अमित मिश्रा ने लगाया बड़ा आरोप, गौतम के साथ विवाद पर दिया ‘गंभीर’ बयान आईपीएल 2023 में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुए विवाद को लेकर अब अमित मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। अमित मिश्रा ने कोहली पर आरोप भी लगाया है।   आईपीएल के दौरान हुए विराट कोहली और गौतम गंभीर के झगड़े को हर

विराट कोहली पर अमित मिश्रा ने लगाया बड़ा आरोप, गौतम के साथ विवाद पर दिया ‘गंभीर’ बयान

Article Advertisement

विराट कोहली पर अमित मिश्रा ने लगाया बड़ा आरोप, गौतम के साथ विवाद पर दिया ‘गंभीर’ बयान आईपीएल 2023 में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुए विवाद को लेकर अब अमित मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। अमित मिश्रा ने कोहली पर आरोप भी लगाया है।   आईपीएल के दौरान हुए विराट कोहली और गौतम गंभीर के झगड़े को हर कोई जानता है। आईपीएल 2023 में जब गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर थे तब आरसीबी के साथ खेले गए एक मैच के बाद कोहली और गंभीर के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद आईपीएल 2024 के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच का ये विवाद खत्म होता हुआ दिखाई दिया। केकेआर और आरसीबी के एक मैच से पहले इन दोनों खिलाड़ियों को मैदान पर एक-दूसरे से बातचीत करते हुए देखा गया था। वहीं अब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी अमित मिश्रा ने कोहली पर एक बड़ा आरोप लगाया है।   कोहली ने नहीं गंभीर ने किया था विवाद खत्म शुभांकर मिश्रा के साथ पॉकास्ट के दौरान बातचीत करते हुए अमित मिश्रा ने बताया कि गौतम गंभीर की अच्छी बात ये थी कि वे खुद कोहली के पास गए थे। गंभीर ने कोहली से उनका और उनके परिवार का हालचाल जाना था। जबकि कोहली को गंभीर के पास जाकर इस विवाद को खत्म करना चाहिए था। उस समय गौतम ने बड़ा दिल दिखाया और झगड़े को खत्म करके कोहली से बातचीत की। जबकि कोहली को कहना चाहिए था गौती भाई चलो झगड़ा खत्म करते हैं।   अब टीम में एक साथ दिखेंगे कोहली-गंभीर गौतम गंभीर अब टीम इंडिया के नए हेड कोच बन चुके हैं। अपने कार्यकाल की शुरुआत गंभीर श्रीलंका के साथ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज से करने वाले हैं। टीम का कोच बनने के बाद अब विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-साथ जरूर दिखाई देंगे। कोहली जो विश्व कप के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, वो अब वनडे और टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। अब देखने वाली बात होगी कि कैसे ये दोनों एक-दूसरे के साथ तालमेल बैठाते हैं।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read