अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

बिहार में अमित शाह के दौरे का दूसरा दिन; 10 साल बाद गोपालगंज पहुंचे गृह मंत्री

बिहार में अमित शाह के दौरे का दूसरा दिन; 10 साल बाद गोपालगंज पहुंचे गृह मंत्री केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों बिहार के दौरे पर हैं। बिहार में आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान अमित शाह करीब 10 साल बाद गोपालगंज पहुंचेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस

बिहार में अमित शाह के दौरे का दूसरा दिन; 10 साल बाद गोपालगंज पहुंचे गृह मंत्री

Article Advertisement

बिहार में अमित शाह के दौरे का दूसरा दिन; 10 साल बाद गोपालगंज पहुंचे गृह मंत्री केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों बिहार के दौरे पर हैं। बिहार में आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान अमित शाह करीब 10 साल बाद गोपालगंज पहुंचेंगे।

Article Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। जहां RJD और जन स्वराज पार्टी इफ्तार पार्टी से मुस्लिम वोटर्स को लुभाने की कोशिश कर रही हैं, वहीं NDA भी बिहार के लोगों का दिल जीतने के लिए लगातार विकास कार्यों की शुरुआत और घोषणा कर रहा है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर गए हैं। आज बिहार में उनके दौरे का दूसरा दिन है। आज अमित शाह अपने चुनावी दौरे के दौरान बापू सभागार के कार्यक्रम के बाद गोपालगंज में बीजेपी की मेगा रैली को संबोधित करेंगे। ---विज्ञापन---   10 साल बाद गोपालगंज पहुंचे अमित शाह अमित शाह करीब 10 साल बाद गोपालगंज में किसी सभा को संबोधित करने वाले हैं। इस रैली में छपरा, सीवान, मोतिहारी, बेतिया और गोपालगंज के एक लाख लोगों को लाने की तैयारी की गई है। गोपालगंज की सभा के बाद अमित शाह पटना लौटेंगे। सीएम आवास पर अहम बैठक इसके बाद वह मुख्यमंत्री आवास में सीएम नीतीश कुमार और एनडीए नेताओं के साथ बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में लोजपा(रा) के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी भी मौजूद रहेंगे। हालांकि, इस बैठक के एजेंडे को लेकर पार्टी के नेता चुप्पी साधे हुए हैं। बीजेपी नेताओं को दिशा-निर्देश बता दें कि बीते दिन देर शाम अमित शाह पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट से अमित शाह सीधे बीजेपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी नेताओं के साथ करीब 1 घंटे बैठक की। 1 घंटे की बैठक में अमित शाह ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 6 महीने की रूपरेखा तैयार की। साथ ही बीजेपी नेताओं को कई दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी का फोकस बिहार में विकास और सुशासन पर है। NDA ने बिहार में जो योजनाएं लागू की हैं, वे आम जनता के लिए लाभदायक हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read