अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

बिहार चुनाव से पहले गृहमंत्री अमित शाह का पटना दौरा, डेहरी और बेगूसराय में करेंगे बैठकें

पटना, 18 सितंबर (भाषा): बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सियासी गतिविधियां और तेज़ हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्णिया दौरे के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बिहार दौरे पर हैं। उनका यह दौरा चुनावी रणनीति और संगठन की मजबूती के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। होटल

बिहार चुनाव से पहले गृहमंत्री अमित शाह का पटना दौरा, डेहरी और बेगूसराय में करेंगे बैठकें

Article Advertisement

पटना, 18 सितंबर (भाषा): बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सियासी गतिविधियां और तेज़ हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्णिया दौरे के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बिहार दौरे पर हैं। उनका यह दौरा चुनावी रणनीति और संगठन की मजबूती के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Article Advertisement

होटल मौर्या में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात अमित शाह फिलहाल पटना के होटल मौर्या में मौजूद हैं। उनसे मिलने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता लगातार पहुंच रहे हैं। बेतिया से सांसद संजय जयसवाल भी कुछ देर पहले उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल , उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। डेहरी और बेगूसराय में संगठनात्मक बैठकें गृहमंत्री शाह आज अपने दौरे में भाजपा संगठन की दो बड़ी बैठकें करेंगे। पहली बैठक डेहरी में और दूसरी बैठक बेगूसराय में आयोजित होगी। इन बैठकों के ज़रिये वे कार्यकर्ताओं और नेताओं को चुनावी रणनीति के बारे में दिशा देंगे। 27 सितंबर को फिर आएंगे बिहार सूत्रों के अनुसार, शाह का यह दौरा सिर्फ शुरुआत है। वे आगामी 27 सितंबर को भी बिहार आएंगे। उस समय भी वे एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। चुनावी मायने राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के लगातार बिहार दौरे इस बात का संकेत हैं कि भाजपा बिहार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। शाह की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा भरने की उम्मीद की जा रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read