दिल्ली में अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग, NSA डोभाल- JK उपराज्यपाल मौजूद, इन मुद्दों पर कर रहे गंभीर चर्चा दिल्ली में अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग, NSA डोभाल- JK उपराज्यपाल मौजूद, इन मुद्दों पर कर रहे गंभीर चर्चा देश की सुरक्षा से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय में इस वक्त हाई लेवल मीटिंग चल रही है. यह बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही है. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के मकसद से यह बैठक हो रही है. अमित शाह की यह मीटिंग ऐसे समय पर हो रही है जब हाल ही में आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के रियासी इलाके में तीर्थयात्रियों से भरी बस पर हमला किया था. इस आतंकी हमले में 10 लोग मारे गए थे जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. शाह की मीटिंग में कौन-कौन शामिल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही इस मीटिंग में कई उच्च अधिकारी शामिल हुए हैं. मीटिंग में नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, खुफिया ब्यूरो (IB) के निदेशक तपन डेका, आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे और सेना प्रमुख (पदनाम) जनरल उपेंद्र द्विवेदी सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, सीएपीएफ के महानिदेशक अनिश दयाल शर्मा, बीएसएफ डीजी नितिन अग्रवाल, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव, जम्मू कश्मीर के डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में बीते दिनों में आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं. घाटी में आतंकी 4 दिन में 4 हमले कर चुके हैं. ये हमले रियासी, कठुआ और डोडा इलाकों में हुए हैं. इससे साफ होता है कि आतंकी एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में पैर पसार रहे हैं. वे घाटी की शांति को भंग करना चाहते हैं. हालांकि सुरक्षा बल भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने में लगे हुए हैं. सुरक्षा बलों ने हाल ही में कठुआ में 2 आतंकियों को मार गिराया. सुरक्षा बल जम्मू-कश्मीर के चप्पे-चप्पे से आतंकियों के सफाए में जुटे हुए हैं. ऐसे में अमित शाह की मीटिंग में आतंकियों के खात्मे को लेकर कोई ठोस प्लान बन सकता है. वहीं अमित शाह के एजेंडे में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का भी जायजा लेने है. गौरतलब है कि 9 जून को जम्मू कश्मीर के रियासी इलाके में आतंकियों ने तीर्थयात्रियों की बस पर हमला किया था. ये हमला करीब 6:15 बजे के आसपास हुआ था. आतंकियों ने बस पर फायरिंग की थी, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी थी. बस पर हमले करने वाले आतंकी पहाड़ी इलाके में छुपे हुए थे. इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.
Politics
दिल्ली में अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग, NSA डोभाल- JK उपराज्यपाल मौजूद, इन मुद्दों पर कर रहे गंभीर चर्चा
दिल्ली में अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग, NSA डोभाल- JK उपराज्यपाल मौजूद, इन मुद्दों पर कर रहे गंभीर चर्चा दिल्ली में अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग, NSA डोभाल- JK उपराज्यपाल मौजूद, इन मुद्दों पर कर रहे गंभीर चर्चा देश की सुरक्षा से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय में इस

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
