अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

अमित शाह का आदेश, दिल्ली के अस्पतालों के कोरोना वायरस वार्ड में लगेंगे सी सी टी वी कैमरे

उचित निगरानी रखने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री ने दिए दिल्ली के प्रमुख शासन सचिव को कैमरे लगवाने के आदेश दिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कैमेरे लगवाने के आदेश का पालन करते हुए दिल्ली सरकार ने कहा की दिल्ली के सारे अस्पतालों के कोरोना वार्ड में जल्द ही सी सी टी वी कैमरे लगवाए जाएंगे। देश के अलग अलग

अमित शाह का आदेश, दिल्ली के अस्पतालों के कोरोना वायरस वार्ड में लगेंगे सी सी टी वी कैमरे

Article Advertisement

उचित निगरानी रखने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री ने दिए दिल्ली के प्रमुख शासन सचिव को कैमरे लगवाने के आदेश दिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कैमेरे लगवाने के आदेश का पालन करते हुए दिल्ली सरकार ने कहा की दिल्ली के सारे अस्पतालों के कोरोना वार्ड में जल्द ही सी सी टी वी कैमरे लगवाए जाएंगे।

Article Advertisement

देश के अलग अलग राज्यों द्वारा कोरोना से निपटने के हालत पर सुप्रीम कोर्ट के आलोचना के बाद सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री ने अचानक लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल का दौरा किया। दौरे के बाद कोरोना से जुड़े हर मामलों पर उचित निगरानी के लिए अमित शाह ने दिल्ली के प्रमुख शासन सचिव को कोरोना वार्ड में सी सी टी वी कैमरे लगवाने का आदेश दिया। देश के विभिन्न अस्पतालों द्वारा कोरोना से अच्छे से निपटने के दावों पर इससे पहले तब सवाल खड़े हो गए थे, जब मीडिया रिपोर्ट्स में दिखाया गया था की कैसे अस्पताल नए मरीजों को भर्ती करने से मना कर दे रहे है। कई अस्पताल से ये भी खबरें आयी थी की वहां मृत शरीर को अस्पताल के कॉरिडोर में कई कई घंटो के लिए लावारिस छोड़ दिया जा रहा है। बीते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और बंगाल पे टिप्पणी करते हुए कहा था, "इन सभी राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीजों के हालत जानवरों से भी ज्यादा बुरे है। अभी हाल में ही एक केस ऐसा भी सामने आया है जहाँ एक मृत शरीर कूड़े के ढेर से मिला है। मरीज मर रहे है और उन्हें देखने वाला तक कोई नहीं है।" सुप्रीम कोर्ट ने कहा था की दिल्ली के हालात काफी ख़राब, भयावह और दयनीय है। https://twitter.com/AmitShah/status/1272543320896466944 अमित शाह ने अस्पताल के दौरे के बाद अस्पताल प्रशासन से कहा है की वो कैंटीन के बैक अप का इंतज़ाम कर के रखे ताकि अगर इन्फेक्शन फैलने पर अगर अस्पताल का कैंटीन बंद भी हो जाता है तो बाद में मरीजों एवं अस्पताल में कार्यरत किसी भी व्यक्ति को खाने पीने की दिक्कत न हो। केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रशासन से डॉक्टर एवं नर्सों का मनो-सामाजिक परामर्श करने को भी कहा है ताकि उनका मनोबल बना रहे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मुलाक़ात के बाद अमित शाह ने 500 रेलवे कोच देने का वादा किया है जिसे कोरोना के इलाज के लिए बनाया गया है। इन सब में 50 कोच का इंतज़ाम कर भी दिया गया है जिसे फिलहाल आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर रखा गया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read