अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Politics

अमित शाह के बयान पर ललन सिंह का पलटवार, कहा- बिहार की जनता समझदार…अब झांसे में नहीं आने वाली

अमित शाह के बयान पर ललन सिंह का पलटवार, कहा- बिहार की जनता समझदार…अब झांसे में नहीं आने वाली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में एक रैली के दौरान लालू-नीतीश पर जमकर निशाना साधा, जिसके बाद अब जेडीयू ने पलटवार किया है।   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को बिहार क

अमित शाह के बयान पर ललन सिंह का पलटवार, कहा- बिहार की जनता समझदार…अब झांसे में नहीं आने वाली

Article Advertisement

अमित शाह के बयान पर ललन सिंह का पलटवार, कहा- बिहार की जनता समझदार…अब झांसे में नहीं आने वाली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में एक रैली के दौरान लालू-नीतीश पर जमकर निशाना साधा, जिसके बाद अब जेडीयू ने पलटवार किया है।   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां पर उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए लालू-नीतीश पर जमकर निशाना साधा। गृह मंत्री के बयान के बाद अब जेडीयू ने पलटवार किया है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि अमित शाह, बिहार में एक बार नहीं बल्कि कई बार आएं, हम उनका स्वागत करते हैं, लेकिन हम यह कहना चाहते हैं कि जो भी उनके भाषण की स्क्रिप्ट लिखे, जरा ठीक से लिखे क्योंकि यह तभी सही मानी जाएगी जब इसमें सभी तथ्य सही होंगे। जातीय जनगणना पर ललन सिंह वहीं जातीय गणना पर ललन सिंह ने कहा कि जब जेडीयू का प्रतिनिधिमंडल आपसे मिलने गया था तो आपने पूरे देश में जातीय जनगणना कराने की बात को जायज ठहराया था, लेकिन अब आप अपने बयान से मुकर रहे हैं। ललन सिंह ने कहा कि तुम्हारा चरित्र ही दोहरा है क्योंकि जाति जनगणना के खिलाफ आप कोर्ट पहुंच गए। ‘शाह को महिला सशक्तिकरण की समझ नहीं’ ललन सिंह ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको महिला सशक्तिकरण का सही मतलब नहीं पता, इसके लिए उन्हें नीतीश कुमार से सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमित शाह का कहना है कि वह महिला आरक्षण बिल लेकर आए, आप कौन सा बिल लेकर आए, खोदा पहाड़ निकली चुहिया। बिहार की जनता समझदार ललन सिंह ने कहा कि बिहार की जनता समझदार है, सब जानते हैं कि आपका चरित्र क्या है और आप कितने बड़े वाले जुमलेबाज हैं। उन्होंने आगे कहा कि साल 2010 में नीतीश कुमार अकेले सरकार बना सकते थे, लेकिन नीतीश जी ने आपको अपने कंधों पर उठा लिया, बावजूद इसके आपने हमें कमजोर करने का काम किया है। ललन सिंह ने आगे कहा कि बिहार की जनता 2014 में आपके जाल में फंस गयी थी, लेकिन अब फंसने वाली नहीं है, जनता ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जवाब देने का मन बना लिया है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read