अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

2025 में तेजस्वी को CM बनाकर आश्रम खोलें नीतीश: शिवानंद तिवारी, सत्ता के शिखर पर चाहती है जनता: उपेंद्र कुशवाहा

2025 में तेजस्वी को CM बनाकर आश्रम खोलें नीतीश: शिवानंद तिवारी, सत्ता के शिखर पर चाहती है जनता: उपेंद्र कुशवाहा नीतीश कुमार की बार-बार पीएम की दावेदारी से इनकार और तेजस्वी यादव जैसे युवाओं को आगे बढ़ाने की वकालत के बीच राष्ट्रीय जनता दल के नेता शिवानंद तिवारी ने कहा है कि 2025 में डिप्टी सीएम तेजस्व

2025 में तेजस्वी को CM बनाकर आश्रम खोलें नीतीश: शिवानंद तिवारी, सत्ता के शिखर पर चाहती है जनता: उपेंद्र कुशवाहा

Article Advertisement

2025 में तेजस्वी को CM बनाकर आश्रम खोलें नीतीश: शिवानंद तिवारी, सत्ता के शिखर पर चाहती है जनता: उपेंद्र कुशवाहा नीतीश कुमार की बार-बार पीएम की दावेदारी से इनकार और तेजस्वी यादव जैसे युवाओं को आगे बढ़ाने की वकालत के बीच राष्ट्रीय जनता दल के नेता शिवानंद तिवारी ने कहा है कि 2025 में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाकर नीतीश कुमार आश्रम खोल लें।

Article Advertisement

इस पर जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार को जनता सत्ता के शिखर पर चाहती है और वो कोई आश्रम नहीं खोल रहे हैं। कुशवाहा ने शिवानंद तिवारी को नसीहत थमा डाली है कि उन्हें जरूरत है तो वो कोई और आश्रम तलाश लें। आम जन-जीवन में आश्रम खोलने का मतलब संन्यास लेने से लगाया जाता है और नीतीश कुमार के मामले में ऐसा कहना शिवानंद तिवारी की राजनीतिक सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। आरजेडी के प्रदेश सम्मेलन में पार्टी अध्यक्ष लालू यादव की मौजूदगी में शिवानंद तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार ने कहा था कि हम लोग आश्रम खोलेंगे और वहां राजनीतिक कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का इंतजाम करेंगे। तिवारी ने कहा कि हम नीतीश को याद दिलाना चाहेंगे कि आश्रम खोलने वाला याद रखिएगा, 2025 में तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाइए और फिर आश्रम खोलिए, हम भी उस आश्रम में रहेंगे। तिवारी के इस बयान को जाहिर तौर पर ना लालू सपोर्ट करेंगे और ना तेजस्वी यादव क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकजुटता को लेकर नीतीश बहुत सक्रिय हैं और देश भर के विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं। नीतीश कुमार के यूपी के फूलपुर या मिर्जापुर से लोकसभा चुनाव लड़ने तक की अटकलबाजी हो रही है। शिवानंद तिवारी के बयान पर फटाफट प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा - "बाबा, नीतीश कुमार जी अभी आश्रम नहीं खोलने वाले हैं। करोड़ों देशवासियों की दुआएं उनके साथ है, जो चाहते हैं कि नीतीश जी सत्ता के ऊंचे से ऊंचे शिखर पर रहते हुए बिहारवासियों के साथ देशवासियों की सेवा करते रहें। मुझको लगता है यदि आपको जरूरत है, तो कोई और आश्रम की तलाश कर लेना चाहिए।"

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read