क्या जेल से रिहा हुए बाहुबली अनंत सिंह लड़ेंगे चुनाव?
CM नीतीश कुमार से मुलाकात पर क्या बोले पूर्व MLA बिहार के बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह का काफिला रविवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचा।
लंबे अरसे के बाद सीएम नीतीश कुमार से अनंत सिंह मिले।
आइए जानते हैं कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई?
Anant Singh Meet CM Nitish Kumar : बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां अभी से सक्रिय हो गईं।
इस बीच बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने करीब एक दशक के बाद रविवार को सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की।
इसके बाद अनंत सिंह के विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई।
आइए जानते हैं कि मुख्यमंत्री से मिलने के बाद बाहुबली ने क्या कहा?
बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह 16 अगस्त को जेल से रिहा हुए थे।
वे सीएम नीतीश कुमार से मिलने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।
जेल से बाहर आने के बाद से ही उनके नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के साथ वापस आने के सियासी कयास लगाए जा रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 में अनंत सिंह ने जदयू उम्मीदवार ललन सिंह की मदद की थी।
सीएम से मुलाकात के बाद क्या बोले अनंत सिंह?
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अनंत सिंह ने कहा कि लोगों की समस्याओं को लेकर सीएम से मुलाकात हुई।
सीएम ने भरोसा दिया कि उनका काम हो जाएगा।
बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और नीतीश कुमार फिर सीएम बनेंगे।
हालांकि, इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया।
जानें क्यों अनंत सिंह गए थे जेल?
आपको बता दें कि अनंत सिंह के खिलाफ बाढ़ और सचिवालय थानों में अलग-अलग दो केस दर्ज हैं।
वे इसी महीने 16 तारीख को बेउर जेल से बाहर आए।
पटना हाईकोर्ट ने उनकी रिहाई का आदेश दिया था।
मुलाकात के बाद अनंत सिंह ने सीएम नीतीश कुमार की जमकर प्रशंसा की।
वहीं, उनकी पत्नी इस वक्त एनडीए के साथ हैं और मोकामा से विधायक हैं।
Politics
क्या जेल से रिहा हुए बाहुबली अनंत सिंह लड़ेंगे चुनाव? CM नीतीश कुमार से मुलाकात पर क्या बोले पूर्व MLA
क्या जेल से रिहा हुए बाहुबली अनंत सिंह लड़ेंगे चुनाव? CM नीतीश कुमार से मुलाकात पर क्या बोले पूर्व MLA बिहार के बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह का काफिला रविवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचा। लंबे अरसे के बाद सीएम नीतीश कुमार से अनंत सिंह मिले। आइए जानते हैं कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई? Anant Sin

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Politics
कौन हैं चंद्र कुमार बोस? नेताजी सुभाष चंद्र बोस से क्या है रिश्ता, Gen-Z के लिए बनाएंगे ‘आजाद हिंद पार्टी’

Politics
संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने: अमित शाह बोले- पूरी रात चर्चा को तैयार, राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


