तेजस्वी यादव बन सकते हैं आरजेडी के पहले कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, लालू यादव कर रहे विचार बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पहले कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं।
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इसपर विचार कर रहे हैं।
Politics
तेजस्वी यादव बन सकते हैं आरजेडी के पहले कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, लालू यादव कर रहे विचार
तेजस्वी यादव बन सकते हैं आरजेडी के पहले कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, लालू यादव कर रहे विचार बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पहले कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इसपर विचार कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आरजेडी की दिल्ली म

Article Advertisement
Article Advertisement
कयास लगाए जा रहे हैं कि आरजेडी की दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में इसकी घोषणा की जा सकती है।
हालांकि, अभी तक पार्टी की ओर से आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।
लेकिन, ऐसा हुआ तो तेजस्वी पूरी तरह लालू यादव के राजनीतिक वारिस बन जाएंगे।
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक लालू अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव के लिए पार्टी में नया पद बना सकते हैं।
उन्हें कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर विचार चल रहा है।
अगर ऐसा होता है तो आरजेडी के 25 सालों के इतिहास में पहली बार कोई कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा।
तेजस्वी आधिकारिक तौर पर लालू के बाद पार्टी में दूसरे नंबर पर आ जाएंगे और संगठन में उनकी पकड़ और मजबूत हो जाएगी।
लालू यादव बीमार आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिलहाल बीमार चल रहे हैं।
उनकी किडनी, हार्ट समेत कई शिकायतें हैं।
इसी महीने वे इलाज के लिए सिंगापुर भी जाने वाले हैं।
बीमारी के चलते वे पार्टी के कामकाज में पूरी तरह सक्रिय होकर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।
हाल ही में हुए संगठनात्मक चुनाव में तेजस्वी यादव के आरजेडी अध्यक्ष बनने की चर्चा थी।
हालांकि बाद में लालू ही दोबारा अध्यक्ष चुने गए।
तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने पर नजर दूसरी ओर, लालू यादव अपने छोटे बेटे तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की कवायद में जुटे हैं।
नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से गठबंधन कर सत्ता में आने का मकसद ये ही था कि भविष्य में तेजस्वी के सीएम बनने का रास्ता साफ हो जाए।
2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव महागठबंधन की ओर से सीएम पद के दावेदार थे, हालांकि उस समय जीत नहीं मिली थी इसलिए उनका सपना पूरा नहीं हो पाया।
अब अटकलें हैं कि लोकसभा चुनाव 2024 में सीएम नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में जाएंगे और बिहार की सत्ता की कमान तेजस्वी के हाथों में आ जाएगी।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
