अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Politics

Anil Firojiya Weight Loss: नितिन गडकरी के चैलेंज पर भाजपा सांसद ने घटाया 32 किलो वजन, हर kg पर था 1000 करोड़ का वादा; मिले 2300 करोड़

Anil Firojiya Weight Loss: नितिन गडकरी के चैलेंज पर भाजपा सांसद ने घटाया 32 किलो वजन, हर kg पर था 1000 करोड़ का वादा; मिले 2300 करोड़ मध्य प्रदेश के उज्जैन से बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए 32 किलो वजन कम कर लिया है। उन्हें केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड

Anil Firojiya Weight Loss: नितिन गडकरी के चैलेंज पर भाजपा सांसद ने घटाया 32 किलो वजन, हर kg पर था 1000 करोड़ का वादा; मिले 2300 करोड़

Article Advertisement

Anil Firojiya Weight Loss: नितिन गडकरी के चैलेंज पर भाजपा सांसद ने घटाया 32 किलो वजन, हर kg पर था 1000 करोड़ का वादा; मिले 2300 करोड़ मध्य प्रदेश के उज्जैन से बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए 32 किलो वजन कम कर लिया है। उन्हें केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रति किलो वजन घटाने पर क्षेत्र के विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपए देने का वादा किया था। बीजेपी सांसद फिरोजिया ने कहा, 'मैंने चुनौती को स्वीकार किया और लगभग 32 किलो वजन कम कर लिया है।' जून में केंद्रीय मंत्री, गडकरी ने मंच पर सांसद से वादा किया था कि वह उन्हें प्रत्येक किलो वजन घटाने पर विकास कार्यों के लिए 1000 करोड़ रुपए देंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए फिरोजिया ने कहा था, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फिट इंडिया' आंदोलन की शुरुआत की है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंच पर मुझसे कहा था कि मुझे उज्जैन के विकास कार्यों के लिए, प्रति किलो वजन घटाने पर 1,000 करोड़ मिलेंगे। मैंने इसे चुनौति के तौर पर लिया और अबतक 15 किलो वजन कम कर लिया है। मैं वजन को अभी और कम करूंगा और उनसे वादे के अनुसार धन जारी करने का अनुरोध करूंगा।' बीजेपी सांसद ने कहा कि उन्होंने वजन घटाने के लिए सख्त डाइट चार्ट का पालन किया है। अपनी फिटनेस के बारे में बताते हुए फिरोजिया ने कहा, 'मैं सुबह 5.30 बजे उठता हूं और फिर मॉर्निंग वॉक पर जाता हूं। मेरी सुबह की कसरत में दौड़ना, व्यायाम और योग शामिल हैं। मैं आयुर्वेदिक डाइट चार्ट फॉलो करता हूं। मैं हल्का नाश्ता करता हूं। दोपहर और रात के खाने में मैं सलाद, एक कटोरी हरी सब्जियां और मिश्रित अनाज से बनी एक रोटी खाता हूं। कभी-कभी बीच-बीच में मैं गाजर का सूप या ड्राई फ्रूट्स भी लेता हूं।' सोमवार को एएनआई से बात करते हुए, अनिल फिरोजिया ने कहा कि उन्होंने चुनौती स्वीकार करते हुए लगभग 32 किलो वजन कम कर लिया है। उन्होंने कहा, 'मैंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और उन्हें वजन कम करने के बारे में बताया। वे इसके बारे में जानकर बहुत खुश हुए। जैसा कि वादा किया गया था, उन्होंने क्षेत्र के लिए 2,300 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी दी है।' इस साल फरवरी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उज्जैन में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा था, मैंने फिरोजिया जी के सामने धन आवंटित करने के लिए एक शर्त रखी है। कभी मेरा वजन 135 किलो से ज्यादा हुआ करता था। लेकिन अब यह 93 किलो है। मैंने उन्हें अपनी पुरानी तस्वीर दिखाई। उस फोटो में मुझे पहचानना मुश्किल था। मैं इन्हें प्रति किलो वजन घटाने पर 1,000 करोड़ रुपए आवंटित करूंगा।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read