अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

आदेशपाल के भरोसे पशु अस्पताल

आदेशपाल के भरोसे पशु अस्पताल प्रखण्ड स्थित छत्तरगाछ पशु चिकित्सालय भगवान भरोसे चल रहा है। पिछले अगस्त माह से चिकित्सक नहीं रहने से यहां पर पदस्थापित आदेशपाल ही बीमार पशुओं का इलाज करते हैं। ऐसे में इलाज की गुणवता पर प्रश्नचिन्ह लगना स्वाभाविक है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तरगाछ बाजार स्थित प्रथम वर्

आदेशपाल के भरोसे पशु अस्पताल

Article Advertisement

आदेशपाल के भरोसे पशु अस्पताल प्रखण्ड स्थित छत्तरगाछ पशु चिकित्सालय भगवान भरोसे चल रहा है। पिछले अगस्त माह से चिकित्सक नहीं रहने से यहां पर पदस्थापित आदेशपाल ही बीमार पशुओं का इलाज करते हैं। ऐसे में इलाज की गुणवता पर प्रश्नचिन्ह लगना स्वाभाविक है।

Article Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार छत्तरगाछ बाजार स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय में भ्रमण चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर डा. एस के सिन्हा पदास्थापित थे। अगस्त 2019 में उनका स्थानांतरण हो गया। इसके बाद बेलवा में पदस्थापित पशु चिकित्सक डा. दिलीप बैठा को कुछ दिनों के लिए पदभार मिला था। लेकिन फिर छत्तरगाछ अस्पताल का पदभार पोठिया के पशु चिकित्सक डॉ. विनय कुमार भारती को दे दिया गया। जो शायद ही कभी अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में मजबूरीवश आदेशपाल को ही पशुओं का थोड़ा बहुत इलाज करना पड़ता है। जिस दिन आदेशपाल नहीं आते उस दिन पशु अस्पताल में ताला बंद हो जाता है। ग्रामीणों मो. नूर आलम, मो. नुरुल हक, जोगेन राय, मो. नवाब ने बताया कि जब से डा. विनय कुमार को प्रभार मिला है। यहां के किसान तथा पशु पालकों को उनका दर्शन दुर्लभ हो गया है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read