अंजुम और तेजस्विनी महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन के फाइनल्स में जगह बनाने में असफल तोक्यो, 31 जुलाई (भाषा) भारतीय निशानेबाज अंजुम मोदगिल और तेजस्विनी सावंत शनिवार को यहां ओलंपिक में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में क्रमश: 15वें और 33वें स्थान के साथ फाइनल्स में जगह बनाने में नाकाम रहीं ।
ओलंपिक से पहले शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय निशानेबाजी टीम का खराब प्रदर्शन जारी है जहां सौरभ चौधरी को छोड़कर किसी भी प्रतिभागी ने फाइनल्स के लिए क्वालीफाई नहीं किया।
असाका निशानेबाजी परिसर में विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता अंजुम ने ‘54 इनर 10 (10 अंकों के 54 निशाने)’ के साथ 1167 अंक बनाये जबकि अनुभवी तेजस्विनी ने स्टैंडिंग, नीलिंग और प्रोन पोजीशन की तीन श्रृंखलाओं में 1154 अंक ही बना सकी।
अंजुम शुरुआती 40 निशानों के बाद शीर्ष आठ में थी और उनके फाइनल में पहुंचने की संभावना थी।
वह हालांकि इसके बाद लय बरकरार नहीं रख सकी।
नीलिंग और प्रोन में उनका प्रदर्शन अच्छा था लेकिन स्टैंडिंग में वह सिर्फ 382 अंक ही जुटा सकी।
तेजस्विनी नीलिंग के खराब प्रदर्शन से उबरने में नाकाम रहीं।
उन्होंने प्रोन में 394 और स्टैंडिंग में 376 अंक बनाये।
रुस ओलंपिक समिति (आरओसी) की यूलिया जायकोवा ओलंपिक क्वालीफिकेशन रिकॉर्ड कायम करते हुए 1182 अंक के साथ शीर्ष पर रही।
क्वालीफिकेशन में शीर्ष आठ निशानेबाज फाइनल में जगह बनाते हैं।
जायकोवा के अलावा अमेरिका की सेगन मैडालेना, जर्मनी की जोलिन बीयर, आरओसी की यूलिया करीमोवा, सर्बिया की एंड्रिया अर्सोविक, स्विट्जरलैंड की नीना क्रिस्टन, स्लोनिया की जीवा ड्वोर्साक और नॉर्वे की जेनेट हेग डुएस्टैड ने फाइनल में जगह पक्की की।
इन खेलों में अब भारत की तरफ से सिर्फ संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर पुरूष वर्ग में अपनी चुनौती पेश करने के लिए बचे है।
Article Advertisement
Sports
अंजुम और तेजस्विनी महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन के फाइनल्स में जगह बनाने में असफल
अंजुम और तेजस्विनी महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन के फाइनल्स में जगह बनाने में असफल तोक्यो, 31 जुलाई (भाषा) भारतीय निशानेबाज अंजुम मोदगिल और तेजस्विनी सावंत शनिवार को यहां ओलंपिक में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में क्रमश: 15वें और 33वें स्थान के साथ फाइनल्स में जगह बनाने में नाकाम

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
