अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

रैगिंग से मानसिक रूप से प्रभावित होते हैं लोग, अर्राबाड़ी पशु विज्ञान महाविद्यालय में एंटी-रैगिंग सप्ताह का समापन

पहाड़कट्टा: पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी में मंगलवार को एंटी-रैगिंग कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास ने की। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आदित्य कुमार सिंह और मत्स्यिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. वी.

रैगिंग से मानसिक रूप से प्रभावित होते हैं लोग, अर्राबाड़ी पशु विज्ञान महाविद्यालय में एंटी-रैगिंग सप्ताह का समापन

Article Advertisement

पहाड़कट्टा: पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी में मंगलवार को एंटी-रैगिंग कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास ने की। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आदित्य कुमार सिंह और मत्स्यिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. वी.पी. सैनी मौजूद रहे।

Article Advertisement

रैगिंग मानसिक रूप से प्रभावित करती है मुख्य अतिथि आदित्य कुमार सिंह ने कहा कि “रैगिंग सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी हर व्यक्ति को प्रभावित करती है।” उन्होंने छात्रों को जागरूक करते हुए सरल भाषा में रैगिंग के दुष्प्रभाव बताए और छात्रों से एक-दूसरे के सहयोगी एवं मित्र बनने की अपील की। छात्रों को मानसिक दृढ़ता पर मार्गदर्शन कार्यक्रम के दौरान डॉ. अंबिका वॉरियर (रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजिस्ट) ने वेबीनार के माध्यम से छात्रों को तनाव और दबाव की स्थिति में खुद को संतुलित रखने, मानसिक दृढ़ता विकसित करने और रैगिंग से दूर रहने की सीख दी। सप्ताहभर चला एंटी-रैगिंग अभियान डॉ. विनोद कुमार (मुख्य छात्रावास अधीक्षक व संयोजक) ने बताया कि 12 से 18 अगस्त तक एंटी-रैगिंग सप्ताह मनाया गया। इस दौरान कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह के मार्गदर्शन और छात्र कल्याण पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार शर्मा के निर्देशन में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस सप्ताह के दौरान छात्रों के लिए चित्रकला, लघु फिल्म/वृत्तचित्र, लोगो डिजाइनिंग, निबंध, स्किट और स्लोगन प्रतियोगिताएं कराई गईं। समापन समारोह समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास ने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के सदस्यों डॉ. कोमल, डॉ. मुकेश गंगवार, डॉ. शिववरण सिंह और सभी छात्रों को बधाई दी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read