अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

सभी लोग मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करना अपने व्यवहार में शामिल करें, जिलाधिकारी"

अररिया - सभी लोग मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करना अपने व्यवहार में शामिल करें, जिलाधिकारी"   अनलॉकडाउन-2 से संबंधित दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने एवं कोविड-19 के प्रबंधन हेतु निर्गत राष्ट्रीय दिशा निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा शॉपिंग मॉल/ दुकानों/सार्वजनिक वाह

सभी लोग मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करना अपने व्यवहार में शामिल करें, जिलाधिकारी"

Article Advertisement

अररिया - सभी लोग मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करना अपने व्यवहार में शामिल करें, जिलाधिकारी"   अनलॉकडाउन-2 से संबंधित दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने एवं कोविड-19 के प्रबंधन हेतु निर्गत राष्ट्रीय दिशा निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा शॉपिंग मॉल/ दुकानों/सार्वजनिक वाहनों, वाहनों में परिचालन कर्मियों, ग्राहकों सवारियों के द्वारा मास्क का प्रयोग सुनिश्चित कराने को लेकर जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी0एच0 के निर्देश के आलोक में जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अपर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, एवं सभी थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में सघन जांच अभियान का आगाज किया गया।

Article Advertisement

जिला पदाधिकारी द्वारा स्वयं जिला मुख्यालय स्थित दुकानों/प्रतिष्ठानों/सार्वजनिक स्थलों पर सख्ती के साथ जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करना अपने व्यवहार में शामिल करें। मास्क का हमेशा उपयोग करें और दूरी बना कर रहे। भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचें। सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करें। उन्होंने कहा कि इस विश्वव्यापी संकट की घड़ी में मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करने से ही हम कोरोना के विरुद्ध विजय पा सकते हैं। जिला स्तरीय प्रतिनियुक्ति टीमों द्वारा सभी महत्वपूर्ण एवं सार्वजनिक स्थलों पर जुर्माना के साथ मास्क भी दिए गए। इधर जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया की 120 व्यक्ति जांच अभियान के दौरान बिना मास्क लगाए हुए पाए गए उन्हें मास्क भी दो -दो पीस दिया गया और दंड के रूप में ₹ 7000सेअधिक राशि की वसूली भी की गई है। मास्क पहनने को लेकर जांच अभियान की कवायद आगे भी जारी रहेगा।   रिपोर्ट - विनय ठाकुर

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read