अररिया की प्रज्ञा ने 2100 स्क्वायर फीट पर उकेरी शिव की आकृति, 680 कार्डबोर्ड पर 6500 मिली रंग का किया इस्तेमाल अररिया जिले के कुर्साकांटा की रहने वाली प्रज्ञा ने 2100 स्क्वायर फीट में भगवान शिव की पेंटिंग बनाई है. इसके लिए उसने 680 पीस कार्ड बोर्ड पर 6500 एमएल रंगों का इस्तेमाल किया है. ये पेंटिंग 12 हजार रुपये की लागत और सात माह के कठिन परिश्रम से बनी. प्रज्ञा का सपना है की गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में उसका नाम दर्ज हो. अररिया के एक छोटे से कस्बे की रहने वाली 21 वर्षीय प्रज्ञा कुमारी उर्फ दीपा ने सात महीने की कड़ी मेहनत के बाद 2100 वर्ग फीट के कार्डबोर्ड पर भगवान शिव की तस्वीर बनाई है. यह तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. प्रज्ञा के मुताबिक, कार्डबोर्ड पर अब तक किसी ने इतनी बड़ी तस्वीर नहीं बनाई है. 12000 रुपए आई लागत कुर्साकांटा हाई स्कूल में जब प्रज्ञा ने अपनी पेंटिंग प्रदर्शित की तो देखने वाले मंत्रमुग्ध हो गए. सात महीने की मेहनत और 12 हजार रुपये की लागत से कुर्साकांटा निवासी विदुर ठाकुर की बेटी प्रज्ञा ने कार्डबोर्ड के टुकड़ों पर भगवान शिव की तस्वीर बनाई. उन्हें एक जगह इकट्ठा कर शिव का आकार दिया. इससे पहले कोरोना काल में 1800 वर्ग फीट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इसे देखकर प्रज्ञा के मन में कुछ अलग करने का विचार आया. भाई ने पहचाना हुनर, दी प्रेरणा जेडीएसएस महिला कॉलेज फारबिसगंज से अंग्रेजी में स्नातक करने वाली और पेंटिंग में रुचि रखने वाली प्रज्ञा कुमारी के भाई भारतेंदु फिलहाल सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं. पिता विदुर ठाकुर और मां किरण देवी के उच्च शिक्षा के दबाव के कारण उनका सपना अधूरा रह गया. ऐसे में उन्होंने अपनी छोटी बहन प्रज्ञा की प्रतिभा को पहचाना और उसे प्रेरित किया, परिवार ने भी उनका साथ दिया. अपने सपने को पूरा करने के लिए प्रज्ञा ने ट्यूशन पढ़ाना और एक निजी स्कूल में शिक्षिका के तौर पर काम करना शुरू कर दिया. अररिया की प्रज्ञा ने 2100 स्क्वायर फीट पर उकेरी शिव की आकृति, 680 कार्डबोर्ड पर 6500 मिली रंग का किया इस्तेमाल 3 बीपीएससी की तैयारी कर रही प्रज्ञा प्रज्ञा बीपीएससी की तैयारी कर रही है. लेकिन उन्हें गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने की बड़ी इच्छा है. इसके लिए वह सामाजिक विषयों पर आधारित पेंटिग बनाने की भी योजना है. प्रज्ञा के पिता विदुर ठाकुर व मां किरण देवी ने बताया कि प्रज्ञा को बचपन से ही पेंटिंग में रुचि है. वहीं भगवान शिव की ध्यान मुद्रा की तस्वीर बनाने की प्रेरणा भाई भारतेंदु से मिली. भारतेंदु ने ध्यान मुद्रा को लेकर कुछ रोचक तथ्य के साथ पेंटिंग के गूढ़ को भी सरल भाषा में समझाया. इससे प्रेरित होकर 21 सौ स्क्वायर फीट कागज पर शिव की ध्यान मुद्रा की भंगिमा उकेरी गयी. मां-पिता के साथ प्रज्ञा 680 कार्ड बोर्ड का किया गया इस्तेमाल पेंटिंग बनाने में सहयोग का एक जिम्मा उनके सुपौल जिले के सुखपुर निवासी बड़ी बहन कृष्णा कुमारी के पति कौशल ठाकुर ने भी उठाया. इसके बाद लगभग सात माह के मेहनत आयी. 680 पीस कार्ड बोर्ड खरीदा. 13 डिब्बा रंग, जिसमें ह्वाउट व ब्राउल कलर के लगभग 6500 एमएल रंग का इस्तेमाल किया गया. इसके बाद 2100 स्क्वायर फीट की भगवान शंकर की तस्वीर बनायी गयी. प्रज्ञा ने इन लोगों को सराहा पेंटिंग को लेकर प्रज्ञा ने विभु कुमार व आर्यन साह के सहयोग की सराहना की. प्लस टू हाई स्कूल कुर्साकांटा में आयोजित प्रदर्शनी में लगी भगवान शिव की ध्यान मुद्रा के चित्र को मौजूद लोगों ने सराहा. मौके पर प्रणव गुप्ता, जितेंद्र गोस्वामी, मृत्युंजय आनंद, इंद्रानंद सिंह, योग शिक्षक श्रवण भारती, निशांत राज उर्फ गुड्डू व अन्य पेंटिंग के शौकीन मौजूद रहे.
Seemanchal
अररिया की प्रज्ञा ने 2100 स्क्वायर फीट पर उकेरी शिव की आकृति, 680 कार्डबोर्ड पर 6500 मिली रंग का किया इस्तेमाल
अररिया की प्रज्ञा ने 2100 स्क्वायर फीट पर उकेरी शिव की आकृति, 680 कार्डबोर्ड पर 6500 मिली रंग का किया इस्तेमाल अररिया जिले के कुर्साकांटा की रहने वाली प्रज्ञा ने 2100 स्क्वायर फीट में भगवान शिव की पेंटिंग बनाई है. इसके लिए उसने 680 पीस कार्ड बोर्ड पर 6500 एमएल रंगों का इस्तेमाल किया है. ये पेंटिंग 1

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
