अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन

Article Advertisement

Seemanchal

बिहार व केंद्र की सरकार दलित व अकलियत विरोधी है : पशुपति पारस

बिहार व केंद्र की सरकार दलित व अकलियत विरोधी है : पशुपति पारस रविवार को रानीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कलावती छात्रावास में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति का महासम्मेलन आयोजित किया गया.   परवाहा (अररिया). रविवार को रानीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कलावती छात्रावास में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति का महासम्मेलन आयो

बिहार व केंद्र की सरकार दलित व अकलियत विरोधी है : पशुपति पारस

Article Advertisement

बिहार व केंद्र की सरकार दलित व अकलियत विरोधी है : पशुपति पारस रविवार को रानीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कलावती छात्रावास में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति का महासम्मेलन आयोजित किया गया.   परवाहा (अररिया). रविवार को रानीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कलावती छात्रावास में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति का महासम्मेलन आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रयाग पासवान ने की. इस कार्यकर्ता महासम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सह राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि बिहार की वर्तमान सरकार गरीबों के लिये कुछ भी नहीं किया है. 20 वर्ष मुख्यमंत्री रहने के बाद भी बिहार को बीमारु राज्य बनाकर छोड़ दिया है.   बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज यह सवाल कर रही है कि 20 वर्ष में बेरोजगारी खत्म नहीं हुआ, प्राथमिक उपस्वास्थ केंद्र में डॉक्टर नहीं हैं, बिना रिश्वत का कोई काम नहीं हो रहा है. उन्होंने नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने की बात कही. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल बोर्ड के गठन की मांग की. मेडिकल बोर्ड में उनकी मानसिक स्थिति खराब होने की बात सामने आने पर उसे मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग बिहार की जनता से किया है.   चिराग पासवान पर भी जमकर बरसे. प्रिंस राज ने चिराग पासवान को घटिया मानसिकता व गरीब अकलियत विरोधी बताया, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बिहार की डबल इंजन की सरकार हर मामले में विफल है. साथ ही केंद्र की मोदी सरकार भी गरीब, अकलियत, दलित, महादलित विरोधी है. उन्होंने शराबबंदी कानून में संशोधन की मांग की. साथ ही बिहार से एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने की बात मौजूद लोगों से कही. वहीं रानीगंज निवासी रंधीर पासवान, कालो पासवान ने रालोजपा की सदस्यता ग्रहण किया. मौके पर राजकुमार पासवान, गगन झा, महताब आलम, शक्ति माधव, अशोक पासवान, अब्दुल कलाम आदि ने भी संबोधित किया.     पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मां खड्गेश्वरी महाकाली की पूजा कर देश के सुख-समृद्धि की कामना की अररिया. पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने चैती नवरात्र के मौके पर रविवार को विश्व प्रसिद्ध खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर पहुंचकर मां काली की पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने मां खड्गेश्वरी महाकाली व बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव को जलाभिषेक कर देश की सुख समृद्धि की कामना किये.   वहीं मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को माला व चुनरी देकर आशीर्वाद दिये, उनके साथ दर्जनों राजनीति से जुड़े लोग मौजूद थे. पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री पारस ने कहा कि मां खड्गेश्वरी महाकाली व नानू बाबा का दर्शन कर जीवन धन्य हो गया. नानू बाबा जैसे साधक का दर्शन कर आज धन्य हो गये. मौका मिला तो फिर दर्शन व पूजा करने आयेंगे.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read