अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

नवोदय विधालय के पूर्ववर्ती छात्र द्वारा जरूरत सामग्री का वितरण.

अररिया-सरकार के द्वारा निर्देशित मास्क, हैंड ग्लव्स, सैनिटाइजर और एक निश्चित दूरी नियमों का पालन करते हुए अररिया टोल टैक्स के पास वहा मौजूद पुलिस के मदद से दूसरे राज्य से लौट रहे प्रवासी मजदूरों के मदद के लिये नवोदय विधालय के पूर्ववर्ती छात्र द्वारा खाने पीने और जरूरी सामान मुहैया कराई गई है।इस कार्

नवोदय विधालय के पूर्ववर्ती छात्र द्वारा जरूरत सामग्री का वितरण.

Article Advertisement

अररिया-सरकार के द्वारा निर्देशित मास्क, हैंड ग्लव्स, सैनिटाइजर और एक निश्चित दूरी नियमों का पालन करते हुए अररिया टोल टैक्स के पास वहा मौजूद पुलिस के मदद से दूसरे राज्य से लौट रहे प्रवासी मजदूरों के मदद के लिये नवोदय विधालय के पूर्ववर्ती छात्र द्वारा खाने पीने और जरूरी सामान मुहैया कराई गई है।इस कार्य हेतु ज. न. वि.अररिया के पूर्ववर्ती छात्र विकास, अरविंद, किशोर, शुभराज सुमन, देवानन्द, अंकित, अमित, श्रवण, मोहित, प्रीतम, अली अहमद, विद्याभूषण, संतोष, कृष्णदेव ने बढ चढ कर मास्क, समोसा, भुजिया, बिसकुट, पानी, के वितरण में अपना योगदान दिया ।यहाँ आप सभी को बता दे कि नवोदय विद्यालय जो कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित देश की एक महत्वपूर्ण संस्था है ।

Article Advertisement

यह गरीब मेधावी छात्र को 12 वी तक मुफ्त शिक्षा देती है । जवाहर नवोदय विद्यालय से पढ कर निकले छात्रों ने JNVAAA संगठन द्वारा समाज हितों में कई कार्य किए जाते रहते हैं ।इसी कड़ी में वर्तमान में फैली करोना महामारी में भी नीरज भगत(इजिनियर) , धीरेंद्र (रीजनल मैनेजर, UBGB बैंक),दीपक(शिक्षक), काशिफ(फार्मासिस्ट), डॉ. रोशन रंजन, डॉ. सुमित, सुधांशु, राकेश, जिशान, अनिशा, राजकुमारी आदि के सहयोग से समाज के लिए एक छोटा सा प्रयास किया गया । मजदूरों के मदद के साथ साथ लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं ताकि वो भी इस महामारी में जरूरतमंदो की मदद करे और ये सुनिश्चित करे कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे । संवाददाता -विनय ठाकुर

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read