अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को प्रेस क्लब गोष्ठी का आयोजन किया गया

अररिया : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को प्रेस क्लब गोष्ठी का आयोजन किया गया ।गोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस मौके पर निर्धारित विषय कोविड -19 महामारी के दौरान मीडिया की भूमिका और मीडिया पर इनका प्रभाव विषय पर व

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को प्रेस क्लब गोष्ठी का आयोजन किया गया

Article Advertisement

अररिया : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को प्रेस क्लब गोष्ठी का आयोजन किया गया ।गोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस मौके पर निर्धारित विषय कोविड -19 महामारी के दौरान मीडिया की भूमिका और मीडिया पर इनका प्रभाव विषय पर विचार व्यक्त करते हुए डीएम ने कहा कि कोरोना के समय मीडिया की भूमिका काफी सराहनीय रहा ।

Article Advertisement

क्योंकि जिस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही थी उसमें मीडिया ने जो कार्य किया वह काबिले तारीफ रहा । हालांकि इस दौरान रिपोर्टिंग कार्य चुनौतीपूर्ण रहा । पत्रकार संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि आज की पत्रकारिता बदल गई है । नकारात्मक खबरों को अधिक स्थान दिया जा रहा है । अमरेंद्र सिंह ने कहा कि मीडिया सरकार और पब्लिक के बीच का माध्यम है । उन्होंने यह भी कहा कि जन जागरण के क्षेत्र में मीडिया की भूमिका सराहनीय रही है । उन्होंने कहा मीडिया विश्व में चौथा स्तंभ है । डिजिटल युग में पत्रकारिता पर दवाब बढ़ा है अनुराग ने कहा कि आज के युग में पत्रकारिता कठिन दौर से गुजर रही है । चंदन लालू ने कहा कोराना के समय पत्रकारों को कार्य करने में बहुत सी चुनौती का सामना करना पड़ा । मंच संचालन अमित कुमार अमन, अकाशवाणी के प्रतिनिधि हारून रशीद गाफिल ने किया मौके पर पत्रकार - मंटू भगत, रवि भगत,परवेज आलम , आरिफ इकबाल , मुर्शिद राजा तपेश यादव ,रवि कुमार , नवीन कुमार , चंदन कुमार , मनीष कुमार मिंटू सिंह , फिरोज आलम ,विकास सिंह,सीमांचल लाइव से शोएब,विनय ठाकुर समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद थे । संवाददाता-विनय ठाकुर

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read